फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में आईं टेलीविजन की चुलबुली अभिनेत्री, तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'भगवान से प्रार्थना कर रही हूं कि...'

Tue, 08 Dec 2020 09:01 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तनाज ईरानी - फोटो : Instagram
कोरोना वायरस का प्रकोप कई महीनों से लगातार बरकार है। इस वायरस से अब तक कोई भी अछूता नहीं रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर मुंबई/ महाराष्ट्र में देखने को मिला है। जिसकी वजह से फिल्मी और टेलीविजन सितारे भी इससे अछूते नहीं रहे। वहीं अब हाल ही में एक और टेलीविजन अभिनेत्री इस वायरस का शिकार हो गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
तनाज ईरानी, बख्तियार ईरानी - फोटो : instagram
छोटे पर्दे की जानी- मानी और चुलबुली अभिनेत्री तनाज ईरानी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। तनाज ने सोशल मीडिया पर इसकी सूचना दी है। तनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया को ही इसका जरिया चुना है।
विज्ञापन

3 of 5
तनाज ईरानी - फोटो : instagram
तनाज ने अपने आधिकारि इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में तनाज ने लिखा, 'पॉजिटिव, कोरोना पॉजिटिव। मैं प्रार्थना कर रही हूं कि मैंने किसी को संक्रमित नहीं किया हो। बख्तियार ईरानी थैंक्यू इतने कूल, अंडरस्टैंडिंग और सपोर्टिव होने के लिए। लव यू।'

4 of 5
तनाज ईरानी, बख्तियार ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं तनाज के पति बख्तियार ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए तनाज की कोरोना टेस्ट करवाते हुए तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ बख्तियार ने लिखा, 'ये दुखद है लेकिन सच है। तनाज कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जो भी आर्टिस्ट शूट पर हैं इसे हल्के में न लें। मास्क हमेशा नाक और मुंह को कवर करते हुए पहने। ध्यान रखे, अगर आप किसी को गलत तरीके से मास्क पहने देखते हैं तो उसे गाइड करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्या भटनागर - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन, वरुण धवन और नीतू कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं टेलीविजन अभिनेत्री दिव्या भटनागर ने भी हाल ही में इसी वायरस की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिव्या बीते 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं जिसके बाद बीते दिन (7 दिसंबर) को उनका इलाज के दौरान निधन हो गया।

पढ़ें: शर्मिला टैगोर के 'बिकिनी शूट' ने मचा दिया था हंगामा, मंसूर अली खान संग रिश्ता बचाने के लिए किया था ये काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें