फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown के बीच इस अभिनेत्री ने उठाया कैंसर पीड़ितों के लिए अनोखा कदम, बाल्ड लुक में आईं नजर

Tue, 21 Apr 2020 03:58 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जया भट्टाचार्य - फोटो : Social Media
बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री दोनों में ही खूबसूरत दिखना बेहद अहम है। तभी तो सेलेब्स अपनी स्किन, बाल, आंखें शरीर के हर अंग का बहुत ही अच्छी तरह से ख्याल रखते हैं। लेकिन इसी बीच कई सेलिब्रिटीज ऐसे भी होते हैं जो इस खूबसूरती को दरकिनार कर समाज से जुड़े कार्यों में अपना योगदान देते हैं। इनके लिए खूबसूरती से ज्यादा ये जो करना चाहते हैं उसका महत्व होता है। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं जिनहोंने हाल ही में समाज से जुड़े कार्य को करने के लिए अपनी खूबसूरती को दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
जया भट्टाचार्य
ये अभिनेत्री हैं जया भट्टाचार्य। जया भट्टाचार्य को कई टेलीविजन सीरियल्स में देखा गया है। उन्हें उनकी अदाकारी के जाना जाता है। जया को भी अपनी अदाकारी से ही प्यार है। जया के लिए सिर्फ अदाकारी का ही महत्व है जिसका सबूत भी हाल फिलहाल में जया ने दे दिया है। जया का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में जया बाल्ड लुक में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जया भट्टाचार्य - फोटो : Social Media
जया ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने कुछ वीडियो साझा किए हैं। इन वीडियोज में जया को लंबे बालों से लेकर बाल्ड लुक में देखा जा सकता है। जया ने ये वीडियो साझा करते हुए लिखा है, 'सरप्राइज, लंबे वक्त से ये करना चाहती थी लेकिन कभी इतना मोटिवेशन नहीं मिला। ये मुजे स्वतंत्रता और अच्छे से काम करने में मदद करेगा।'
 

4 of 5
जया भट्टाचार्य
जया वीडियो में ये भी बताती हुई नजर आ रही हैं कि वो अपने इन बालों को कैंसर पीड़ितों के लिए विग बनाने के लिए दान करेंगी। इसके अलावा जया इन वीडियोज में कह रही हैं कि उनका परिवार ये बिल्कुल भी नहीं चाहता था। उनका परिवार हमेशा उन्हें लंबे बालों में ही देखना चाहता था। क्योंकि जया टेलीविजन इंडस्ट्री से संबंध रखती हैं। तो ऐसे में उन्हें अपनी खूबसूरती का ख्याल रखना चाहिए। ऐसा उनके परिवार का मानना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जया भट्टाचार्य
जया भट्टाचार्य ने टेलीविजन इंडस्ट्री में कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। जैसे क्योंकि सास भी कभी बहू थी, बनूं मैं तेरी दुल्हन, थपकी प्यार की, गंगा, अंबर धरा, कोशिश, केसर धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। जया की एक्टिंग को उनेक फैन्स काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा जया कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें