फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीविजन की 'सीता' के पास हैं इतने जूतों का कलेक्शन, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Fri, 20 Mar 2020 06:20 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देबीना बनर्जी - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस का कहर देशभर में देखा जा रहा है। इसके असर की वजह से बॉलीवुड इन दिनों लॉकडाउन है। बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियां कोरोना की वजह से अपने घरों में ही बैठे हुए हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार हों या टेलीविजन के कलाकार हर कोई अपने आपको इस खतरनाक वायरस से बचाने की जुगत में लगा है। ऐसे में ये सेलेब्स घर पर ही रहकर अपना समय परिवार के साथ घर पर ही रहकर व्यतीत कर रहे हैं। इस समय का हर सेलिब्रिटी समय का सदुपयोग कर रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Debina Bonnerjee - फोटो : social media
ऐसे में कई सितारें हैं जिन्होंने खुद को क्वारनटीन में रखा हुआ है। हाल ही में टेलीविजन शो रामायण फेम अभिनेत्री देबीना बनर्जी ने भी खुद को क्वारनटीन में रखा हुआ है। इस समय में वो अपना समय व्यतीत करने के लिए घरेलू कामकाज में लगी हुई हैं। देबीना ने इस समय में घर में रखे अपने जूते साफ किए। इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। ये तस्वीर देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन

3 of 5
Debina Bonnerjee - फोटो : social media
इन तस्वीरों में देबीना अपने जूतों के साथ बैठी हैं। तस्वीर में देबीना के जूतों की संख्या देखकर हर कोई हैरान रह गया। देबीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ देबीना ने लिखा है, 'मैंने खुद को ही क्वारनटीन कर रखा है। मेरे पास कई सारे काम हैं। मैंने अपने जूते तो साफ कर लिए हैं। आप लोग क्या कर रहे हैं?'

4 of 5
Debina Bonnerjee - फोटो : social media
देबीना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देबीना के जूते देखकर हर कोई ताज्जुब कर रहा है। देबीना की ये पोस्ट काफी मजेदार है। इन तस्वीरों के जरिए देबीना ने अपने फैन्स को बताया कि वो जूतों की कितनी शौकीन हैं। उनके जूतों के कलेक्शन को देखकर सोशल मीडिया पर अब काफी हलचल मच गई है। फैन्स भी उनके इस जूते के कलेक्शन पर फिदा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gurmeet and Debina
गौरतलब है कि देबीना इन दिनों पॉपुलर टीवी सीरियल अलादीन में नजर आ रही हैं। देबीना ने इस सीरियल के जरिए लंबे समय के बाद टेलीविजन पर वापसी की है। देबीना ने टीवी सीरियल रामायम से छोटे पर्दे पर कदम रखा था। इस सीरियल में उन्होंने सीता की भूमिका अदा की थी। देबीना के साथ सीरियल में उनके पति और अभिनेता गुरमीत चौधरी भी थे जिन्होंने भगवान राम की भूमिता निभाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें