फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल और 'नागिन' को फायदा, इस नए शो की हुई एंट्री, देखें TRP की टॉप 10 लिस्ट

Fri, 20 Mar 2020 03:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
टीवी की रेटिंग बताने वाले बार्क की टीआरपी लिस्ट आ गई है। इस बार के टॉप 10 लिस्ट में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि नए शो 'बैरिस्टर बाबू' की एंट्री जरूर हुई है। देखना होगा कि आने वाले समय में सीरियल की टीआरपी लिस्ट कैसी रहती हैं क्योंकि मुंबई में इन दिनों सभी शोज की शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में मेकर्स को पुराने एपिसोड टेलीकास्ट करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
khatron ke khiladi 10 - फोटो : Social Media
धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या का शो 'कुंडली भाग्य' इस हफ्ते भी नंबर वन की कुर्सी पर कायम है। पिछले कई हफ्ते से ये शो पहले नंबर वन पर ही है। दूसरे नंबर पर रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी' है। बीते हफ्ते भी ये शो दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन

3 of 5
Kumkum Bhagya - फोटो : social media
तीसरे नंबर पर शो 'कुमकुम भाग्य' बना हुआ है। शो ने पिछले हफ्ते के अपने नंबर को बरकरार रखा है। चौथे पोजिशन पर मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टैरेंस लुईस का डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' है। बीते हफ्ते भी ये शो चौथे नंबर पर था। पांचवें पायदान पर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' रहा। इसने भी अपनी पोजिशन कायम रखी है। 

4 of 5
बैरिस्टर बाबू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
छठे नंबर पर कपिल शर्मा का शो है। कपिल को दो पायदान का फायदा हुआ। बीते हफ्ते ये आठवें नंबर पर था। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक पायदान की गिरावट देखी गई और ये छठे से सातवें नंबर पर आ गया। निमृत कौर का शो 'छोटी सरदारनी' आठवें नंबर पर है। पिछले हफ्ते ये सातवें नंबर पर था। नौवें नंबर पर 'नागिन 4' है। रश्मि देसाई की एंट्री से शो को फायदा मिला और 10वें नंबर से एक पायदान ऊपर आ गया। वहीं 10वें पोजिशन पर नए शो 'बैरिस्टर बाबू' की एंट्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कपिल शर्मा शो में सूर्यवंशी की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये है इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट-
1.कुंडली भाग्य
2.खतरों के खिलाड़ी 10
3.कुमकुम भाग्य
4.इंडियाज बेस्ट डांसर
5.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
6.कपिल शर्मा
7.ये रिश्ता क्या कहलाता है
8.छोटी सरदारनी
9.नागिन 4
10.बैरिस्टर बाबू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें