फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhavi Mittal: ब्रेस्ट कैंसर से छवि मित्तल ने जीती जंग, बोलीं- ‘छह घंटे चली सर्जरी के बाद अभी भी दर्द में हूं’

Tue, 26 Apr 2022 12:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन अभिनेत्री छवि मित्तल ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। उन्हें अपनी बीमारी का पता वर्कआउट करने के दौरान लगी चोट के बाद पता चला था। इसके बाद वह डॉक्टर के पास गईं तो उन्हें कई टेस्ट के बाद बायोप्सी की सलाह दी गई थी। उसके बाद से ही वह अपने स्वास्थ्य की हर अपडेट सोशल मीडिया पर दे रही हैं। अब उनकी फाइनल सर्जरी हो गई है और इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
छवि मित्तल ने सर्जरी के बाद की अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि जब डॉक्टर ने मुझे आंख बंद करके कुछ अच्छा सोचने के लिए कहा तो मैंने अपने सुंदर और स्वस्थ ब्रेस्ट के बारे में सोचा। इसके बाद जब मुझे कुछ पता चला तो मैं कैंसर मुक्त हो चुकी थी। सर्जरी छह घंटे तक चली, कई सारे प्रोसेजर किए गए और अभी रिकवरी की जर्नी और भी लंबी है। लेकिन सबसे बड़ी और अच्छी बात ये है कि अब सब अच्छा होगा। जो बुरा था, वो गुजर गया।
विज्ञापन

3 of 4
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे लिखा कि आपकी प्रार्थनाएं मेरी साथ थी और अब मुझे उनकी और ज्यादा जरूरत है। क्योंकि अभी मैं बहुत दर्द में हूं और ये दर्द मुझे याद दिलाता है कि मैंने अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ बहुत बड़ी जंग जीती है। मैं आप सभी के साथ और भी जानकारी शेयर करूंगी, लेकिन मेरे साथ रहने के लिए आपका शुक्रिया। अभी भी प्रार्थनाएं करते रहें। आखिरी में सबसे अहम बात यह है कि मैं अपने पति के बिना कुछ नहीं कर पाती, जो मेरी ही तरह पागल, बहादुर, धैर्य और देखभाल करने वाला है। मोहित मैं तुम्हारी आंखों में दोबारा आंसू नहीं देखना चाहती। #cancerfree
 
विज्ञापन

4 of 4
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
छवि मित्तल में अपने सर्जरी से पहले भी अस्पताल से डांस करते हुए वीडियो साझा किया था। उसमें वह सर्जरी से पहले डांस करके खुद को तैयार करती नजर आ रही थीं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा था कि डॉक्टर ने मुझे सर्जरी से पहले चिल करने के लिए कहा था, तो मैं चिल कर रही हूं। छवि के वीडियो और फोटो देखने के बाद लोग उनके हौसले की खूब तारीफ कर रहे हैं। सभी उनके पॉजिटिव एटीट्यूट से भी काफी इंप्रेस हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें