अनुष्का सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का सेन को उनके सोशल मीडिया के माध्यम से काफी पॉपुलैरिटी मिली है। इंस्टाग्राम पर उनके 34.9 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इसी को लेकर उन्होंने कहा कि आपको सबसे पहले ये जानना होगी कि सोशल मीडिया को कैसे संभाला जाए। बहुत से लोग इसे एक नौकरी के रूप में लेते हैं कि रोज एक पोस्ट करना ही है, लेकिन मुझे लगता है कि अपने फॉलोअर्स और लाइक की संख्या को बढ़ाने के लिए ये करना जरूरी नहीं है। ये मेरे लिए लोगों से जुड़ने का एक मंच है। आपको बता दें कि अनुष्का ने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की थी। वह कई टीवी शोज, फिल्म, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रह चुकी हैं।