फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती हथिनी की मौत पर फूटा टीवी सितारों का गुस्सा, लोगों से भी मांगी इस तरह मदद

Thu, 04 Jun 2020 04:11 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हथिनी की मौत पर फूटा टीवी सितारों का गुस्सा - फोटो : सोशल मीडिया
विस्फोटक भरा अनानास खाने से केरल में एक गर्भवती हथिनी की मौत हो गई। कुछ शरारती तत्वों ने हथिनी को विस्फोटक भरा अनानास खिला दिया। हथिनी के मुंह में अनानास फट गया। इससे उसके मसूड़े और जबड़े जख्मी हो गए थे। घटना के तीन दिन तक वो मल्लापुरम जिले में वेलियार नदी में खड़ी रही और आखिरकार 27 मई को उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद से देशभर में गुस्सा देखा जा रहा है। इस मामले में टीवी के सितारों ने भी अपना रोष जताया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री और 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं रश्मि देसाई ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि 'इस तरह की हरकतें देखने के बाद मेरा दिल भर आया। क्या हम जानवरों के प्रति इस तरह की क्रूरता के लिए और कड़े कानून लागू कर सकते हैं, जो लोग अमानवीय हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पांच लाख लोगों से एक याचिका को साइन करने की अपील की। कपिल ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'बेजुबान जानवरों के लिए न्याय का वक्त।' 

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

4 of 6
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता करण कुंद्रा लिखते हैं कि 'हम फेल रहे। मेरा मन दुखी है ये सोचकर कि क्या चल रहा है।'
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media
दीपिका चिखलिया ने रणदीप हुड्डा के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि 'यह बहुत ही क्रूरता से भरा और अमानवीय है।' दीपिका ने एक अन्य ट्वीट में लोगों से एक याचिका पर साइन करने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री मौनी रॉय ने शमिता शेट्टी का पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि 'मैं खुद को रोने से रोक नहीं पा रही हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें