फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: कंवर ढिल्लों ने एलिस संग 'बिग बॉस 18' में ना जाने की वजह बताई, बोले- 'रिश्ते बिगड़ जाते हैं'

Tue, 12 Nov 2024 02:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस 18' में एक प्रतिभागी एलिस कौशिक भी हैं, उनके बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर कंवर ढिल्लों इन दिनों कई इंटरव्यूज दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें एलिस के साथ 'बिग बॉस 18' में शामिल ना होने की वजह बताई। 
विज्ञापन
1 of 5
एलिस कौशिक-कंवर ढिल्लों - फोटो : इंस्टाग्राम-@alicekaushikofficial
कंवर ढिल्लों टीवी सीरियल्स में जाना-माना नाम हैं। साथ ही वह टीवी एक्ट्रेस एलिस कौशिक के साथ रिश्ते में भी हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। दूसरे कपल्स की तरह इन्हें भी बिग बॉस में साथ जाने का मौका मिला, लेकिन एलिस अकेले ही इस शो में पहुंची हैं। कंवर ने उनके साथ ना जाने का फैसला लिया। अब इसी फैसले पर कंवर ने विस्तार से बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
कंवर ढिल्लों - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanwardhillon
पहले कहा पैसा मायने नहीं रखता 
हाल में दिए अपने एक इंटरव्यू में कंवर बताया कि उन्हें बिग बॉस में शामिल होने का मौका मिल रहा था। लेकिन वह अपनी गर्लफ्रेंड एलिस के साथ इस शो में शामिल नहीं हुए। ऐसा फैसला उन्होंने क्यों लिया इस बारे में कंवर कहते हैं, 'मैं 'बिग बॉस' शो का फैन रहा हूं। मैंने इसका हर सीजन देखा है। इस शो में शामिल होने के बारे में मेरी और एलिस की बात भी हुई, लेकिन मैंने तय कर लिया था कि हम साथ में शो में शामिल नहीं होंगे। मुझे कितनी बड़ी रकम भी ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं कर सकती थी।'
विज्ञापन

3 of 5
कंवर ढिल्लों के साथ एलिस - फोटो : इंस्टाग्राम-@alicekaushikofficial
रिश्तों के बिगड़ने को वजह बताया
कंवर ने आखिर किस कारण से 'बिग बॉस' शो में एलिस के साथ ना जाने का फैसला लिया। इस बारे में वह विस्तार से बताते हैं। कंवर कहते हैं, 'मेरा मानना है कि शो 'बिग बॉस' में एक जोड़े के बीच रिश्ते बदल जाते हैं। कई बार रिश्ता बिगड़ने भी लगता है।' इसके अलावा कंवर का मानना है कि जब लोग गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ शो में हिस्सा लेते हैं, तो गेम को अच्छे से नहीं खेलते पाते हैं। 

4 of 5
प्यार में डूबे कंवर और एलिस - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanwardhillon_
प्रपोज करने वाली बात पर हुआ हंगामा
एलिस रियालिटी शो 'बिग बॉस 18' में अच्छा गेम खेलकर पॉपुलर हो रही हैं, वहीं कंवर भी उनके बारे में इंटरव्यू देकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों भी यह दोनों काफी खबरों में रहे। दरअसल, एलिस ने बिग बॉस शो में कुछ दिन पहले कहा था कि बॉयफ्रेंड कंवर ने उन्हें यह कहकर प्रपोज किया कि वह उनसे शादी करेंगे। एलिस के इस बयान पर कंवर ने सफाई दी और कहा कि उन्होंने सिर्फ यह कहा था कि एलिस ऐसी लड़की है, जिससे वह शादी करना और घर बसाना चाहेंगे। इस पर एलिस के फैंस ने कंवर को खूब ट्रोल किया। यहां तक कि अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी उन्हें फटकार लगाई कि कम से कम एलिस के साथ अपने रिश्ते का ही लिहाज कर लेते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलिस-अविनाश - फोटो : इंस्टाग्राम-@avinash_world, @alicekaushikofficial
एलिस की बढ़ रही हैं अविनाश से नजदीकियां 
एक तरफ एलिस के बॉयफ्रेंड कंवर उनके और अपने बारे में इंटरव्यू दे रहे हैं। वहीं शो 'बिग बॉस 18' में एलिस की नजदीकियां अविनाश के साथ बढ़ रही हैं। इस बात पर भी कंवर ढिल्लों के फैंस एलिस को अब ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि आप एक रिश्ते में हैं और शो में किसी और के नजदीकी जा रही हैं। फैंस ने एलिस के इस व्यवहार को बिल्कुल गलत बताया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें