रूपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम
'अनुपमा' अभिनेत्री ने भेजा मानहानि नोटिस
रूपाली अब तक आरोपों पर चुप थीं। हालांकि, अब 'अनुपमा' फेम अभिनेत्री ने कानूनी कार्रवाई करते हुए ईशा को 50 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है। अभिनेत्री ने अपनी सौतेली बेटी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने के लिए सेलिब्रिटी वकील सना रईस खान को नियुक्त किया, जो 'बिग बॉस 17' की प्रतियोगी भी थीं। सना ने एक हालिया इंटरव्यू में इस खबर की पुष्टि की और खुलासा किया कि रूपाली गांगुली ने इस मामले को अदालत में ले जाने का फैसला तब किया जब ईशा वर्मा ने उनके 11 साल के बेटे को इसमें घसीटा।