फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडियन कपिल शर्मा को ट्विटर पर क्यों मांगनी पड़ी माफी? जानिए पूरा मामला

Fri, 22 May 2020 03:05 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : Sony TV
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' में एक एपिसोड के दौरान भगवान चित्रगुप्त पर की गई टिप्पणी के लिए कायस्थ समाज से माफी मांगी है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा है कि वो अपनी इस टिप्पणी के लिए पूरी टीम की तरफ से माफी मांगते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : Social Media
कपिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'प्रिय कायस्थ समाज, 28 मार्च 2020 को प्रसारित हुए 'द कपिल शर्मा शो' के एपिसोड में श्री चित्रगुप्त जी के उल्लेख पर अगर आपकी भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं अपने और अपनी टीम की तरफ से आप सब से माफी मांगता हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : twitter
कपिल ने आगे लिखा है, 'हमारा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। आप सभी खुश रहें, सुरक्षित रहें और मुस्कुराते रहें। ईश्वर से यही कामना करता हूं प्यार एवं आदर सहित नमस्कार।' अपने इस ट्वीट में कपिल ने कायस्थ सभा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को भी टैग किया है।
 

4 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : twitter
याद दिला दें कि बीते दिनों कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया था। इस वीडियो में कपिल और चंदन डांस करते हुए नजर आए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : Social Media
बता दें कि लॉकडाउन की वजह से कपिल शर्मा इन दिनों अपना सारा वक्त अपने घर पर ही गुजार रहे हैं। भारती सिंह के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कपिल ने कहा था कि वो घर में बिलकुल भी बोर नहीं होते क्योंकि वो सारा समय अपनी बेटी के साथ बिताते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें