फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: फिनाले में भी दिखी शमिता शेट्टी और तेजस्वी की कैट फाइट, सलमान के सामने ही हो गई लड़ाई

Sat, 29 Jan 2022 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media
बिग बॉस का 15वां सीजन अपने फिनाले तक पहुंच ही गया लेकिन फाइनल में आए कंटेस्टेंट्स की एक-दूसरे से लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शो के प्रेमी इस बात से अनजान नहीं हैं कि तेजस्वी प्रकाश को पूरे सीजन में शमिता शेट्टी और करण कुंद्रा की दोस्ती बिल्कुल पसंद नहीं आई। दोनों की करण को लेकर कई बार कैट फाइट भी हुई। इसी के चलते अब फाइनल में भी शमिता और तेजस्वी के बीच जमकर लड़ाई हुई और इसका प्रोमो रिलीज हुआ है।

 
विज्ञापन

2 of 5
तेजस्वी और शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोमो में साफ दिखी दोनों के बीच की रंजिश 
हाल ही में बिग बॉस 15 के फिनाले का प्रोमो रिलीज हुआ है। इस वीडियो में शमिता और तेजस्वी फिर लड़ते हुए दिख रही हैं। सीजन का खत्म होते-होते दोनों के बीच की लड़ाई काफी बढ़ गई है। हमेशा की तरह इन दोनों की लड़ाई की वजह करण कुंद्रा ही हैं। वीडियो में दोनों को एक-दूसरे के ऊपर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
राकेश बापत , तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media
राकेश बापत ने भी निकाली भड़ास 
शमिता शेट्टी के बॉयफ्रेंड राकेश बापत ने फिनाले में तेजस्वी को खूब लताड़ लगाई है। राकेश ने तेजस्वी से पूछा कि वह शमिता के टार्गेट क्यों कर रही हैं। शमिता को करण में बिल्कुल इंटरेस्ट नहीं है। जब-जब मैंने तुम्हें शमिता के साथ गंदा बर्ताव करते देखा तब-तब लगा कि गुस्से में मैं टीवी तोड़ दूं। 
 

4 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तेजस्वी ने फिर बोला शमिता को इंसिक्योर
राकेश की फटकार के बाद तेजस्वी ने अपनी सफाई देते हुए शमिता को इंसिक्योर बुलाया। तेजस्वी की इस बात पर शमिता उनपर भड़क उठीं और सलमान से पूछती हैं कि इंसिक्योर कौन है? इसके बाद बात बढ़ जाती है और दोनों एक दूसरे पर चिल्लाने लगती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहनाज गिल - फोटो : social media
शहनाज करेंगी परफॉर्म 
प्रोमो के वीडियो में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। लेकिन इन परफॉर्मेंस में एक स्पेशल है जिसका इंतजार सभी कर रहे हैं। बता दें शो के फिनाले में शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देंगी और उनकी परफॉर्मेंस की भी एक झलक इसमें दिखी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें