फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टीवी अभिनेत्री का व्हाट्सएप हुआ हैक, वीडियो कॉल में अश्लील हरकत करते दिखा शख्स

Sun, 03 Nov 2019 10:33 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
आज (3 नवंबर) सुबह ही खबर सामने आई थी कि टीवी शो कर्ण संगिनी के अभिनेता असीम गुलाटी और अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है। ऐसे में अब तेजस्वी ने इस बारे में बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में तेजस्वी ने इस मामले पर खुलकर बात की।
विज्ञापन

2 of 5
Tejasswi Prakash
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्यू में तेजस्वी ने कहा कि, 'जिस भी शख्स ने उनका फोन हैक किया था वो उनके सभी दोस्तों से काफी प्यार से बात कर रहा था। इसके साथ ही वो एक लिंक भी सभी को भेज रहा था और उसके बाद उनसे एक कोड वापस मांग रहा था, जो उस लिंक को क्लिक करने के बाद ओपन हो रहा था।'
विज्ञापन

3 of 5
Tejasswi Prakash
बातचीत में तेजस्वी ने आगे बताया कि, 'चूंकि सभी को लग रहा था कि मैसेज मैंने किया है तो जैसे ही मेरे कॉन्टेक्ट्स में शामिल लोग वो कोड वापस करते तो आरोपी शख्स उन्हें वीडियो कॉल करता। वहीं वीडियो कॉल पिक करने पर एक शख्स अश्लील हरकत करता नजर आता।'

4 of 5
Tejasswi Prakash
तेजस्वी ने आगे बताया कि, 'कल मैं मीरा रोड के पास कलर्स टीवी के लिए एक शो शूट कर रही थी। शूटिंग सेट पर ही मुझे एक वीडियो कॉल आया। जैसे ही मैंने वीडियो कॉल का जवाब देने के लिए फोन उठाया तो मुझे वीडियो कॉल पर एक आदमी अश्लील हरकत करता नजर आया। ये देखकर मैं एक दम डर गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tejasswi Prakash
'किन किन दोस्तों को ऐसे गंदे वीडियो कॉल आए' के सवाल पर तेजस्वी ने कहा, 'मुझे करिश्मा तन्ना, तान्या शर्मा सहित कई अभिनेत्रियों ने इस बारे में शिकायत की। वहीं वो भी इस पूरे मामले से एक दम हैरान थे। बतौर दोस्त उन्होंने मुझे इस बारे में बताया, लेकिन उनका क्या जिनको ये लिंक गए और जो मुझे सही से जानते तक नहीं। वो मेरे बारे में क्या सोच रहे होंगे।' 


पढ़ें: बेटे अरहान के साथ मलाइका अरोड़ा ने शेयर की फोटो, सोशल मीडिया यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें