फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौहर ने रश्मि-देवो पर दागे तीखे सवाल, 'दुश्मन' को देख रोईं शहनाज, बोलीं-मैंने नहीं रहना अब...

Sun, 03 Nov 2019 06:59 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Himanshi Khurana and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : file photo
बिग बॉस के सीजन 13 के पहले फिनाले में भले ही एक कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा ही बाहर हुई हो, रश्मि और देवोलीना को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया हो, लेकिन अब नए कंटेस्टेंट की घर में एंट्री शुरू हो गई है। सबसे पहले घर में एंट्री हुई रश्मि के दोस्त अरहान की। उसके बाद पंजाब की रहने वाली जिस कंटेस्टेंट की एंट्री हुई, उसे देखते ही शहनाज गिल आपे से बाहर हो गईं और फूट-फूट कर रोने लगीं। ये कंटेस्टेंट हैं हिमांशी खुराना।  
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया जाता है कि जब हिमांशी खुराना की बिग बॉस के घर में एंट्री होती है तो वह शहनाज गिल को नजरअंदाज करते हुए सभी घरवालों से मिलती हैं। हिमांशी खुराना को देख शहनाज गिल फूट फूटकर रोने लगती हैं और कहती हैं कि मुझे अब बिग बॉस के घर में नहीं रहना है। ये बिग बॉस की बहुत गलत गेम है। सभी घरवाले मिलकर शहनाज को चुप करवाते हैं।


विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर माना जा रहा है कि नए कंटेस्टेंट की एंट्री के बाद घर में तूफान आना तय है। अरहान और हिमांशी के अलावा घर में खेसारी लाल यादव, तहसीन पूनावाला और शेफाली जरीवाला की एंट्री भी होगी। इससे पहले घर से एविक्ट होने का फैसला सुनते ही रश्मि देसाई, देवोलीना और शेफाली बग्गा सलमान के साथ मंच पर पहुंचती हैं।

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : voot
बिग बॉस के सीजन 7 की विजेता गौहर खान तीनों से तीखे सवाल पूछती हैं। वे कहती हैं कि आप घर में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट थीं, लेकिन शो में क्यों मजबूती से टास्क नहीं कर पाईं। इस शो में आपको जो एक्शन लेना चाहिए था, जो एग्रेशन दिखाना चाहिए था वो बाहर नहीं आया। क्या आप सचमुच अपने फैंस पर निर्भर हो गए थे? आप लोग लड़े ही नहीं अपनी जगह के लिए। हालांकि सिद्धार्थ पर पूछे गए सवाल पर रश्मि भड़क जाती हैं और पलटकर जवाब देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बिग बॉस 13 में बीते दिन वीकेंड का वार ऐपिसोड में एक साथ 3 चौंकाने वाले एविक्शन हुए। घर के तीन सबसे मजबूत कंटेस्टेंट रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्य और शेफाली बग्गा को बेघर कर दिया गया। माना जा रहा था कि इस इविक्शन में रश्मि और देवोलीना का नाम दूर-दूर तक नहीं है, लेकिन जैसे ही दर्शकों को इन तीनों के बारे में पता चला, वो हैरान रह गए। उन्होंने सलमान और बिग बॉस के मेकर्स के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें