फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतनी पढ़ी-लिखी हैं 'भाबीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाबी, बाकी ने की है यहां तक पढ़ाई

Fri, 31 Aug 2018 08:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
TV Serial
सुपरहिट सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' शो के लीड कैरेक्टर्स शुभांगी अत्रे, आसिफ शेख, रोहिताश गौड़, सौम्या टंडन की एक्टिंग के दम पर शो बहुत पॉपुलर हो रहा है। शो के कैरेक्टर रोल में जो लोग बेहद पढ़े-लिखे और वेल एजुकेटेड दिखाई देते हैं वो असल जिंदगी में कितने पढ़े-लिखे हैं इस बात पर हमेशा संदेह की स्थिति रहती है। तो आइए जानते है इन सभी की एजुकेशनल क्वालीफिकेशन...
विज्ञापन

2 of 10
yogesh tripathi
'भाभीजी घर पर हैं' के दरोगा साहब, योगेश त्रिपाठी ने बिहार से अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद गणित विषय में बीएससी की। सीरियल में वह बहुत ही कॉमेडी करते नजर आते हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
सौम्या टंडन
शो में 'गोरी मैम' के नाम से मशहूर टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन दिखने में बेहद पढ़ी-लिखी लगती हैं लेकिन उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद सिर्फ एमबीए ही किया है। 

4 of 10
अनीता भाभी के साथ विभूति
विभूति नारायण यानी कि आसिफ शेख को शो में नल्ला के नाम से भी जाना जाता है। बता दे कि उन्होंने दिल्ली से कॉमर्स विषय में 12वीं पास की है। इसके बाद उन्होंने होटल मैनेजमेंट से मन बदलने के बाद एक्टिंग में करियर बनाया। 
विज्ञापन

5 of 10
Falguni Rajani
शो में मसालेदार कैरेक्टर गुलफाम कली, फाल्गुनी रजनी की अलग पहचान है। उन्होंने बीए तक पढ़ाई की है।
विज्ञापन

6 of 10
rohitash gaud
तिवारी जी के नाम से मशहूर शो में कच्छे-बनियान का बिजनेस करने वाले रोहिताश गौड की एक्टिंग की बात ही अलग है। उन्होंने बीए की डिग्री हासिल की है। 
विज्ञापन

7 of 10
सानंद वर्मा
शो में बात-बात पर आई लाइक इट कहने वाले सक्सेना जी का रोल करने वाले सानंद वर्मा ने कंप्यूटर में डिप्लोमा के साथ बीए की डिग्री ली है।

8 of 10
shubhangi atre
मध्यप्रदेश के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग व ह्यूमन रिसोर्स में MBA की डिग्री हासिल करने के बाद अंगूरी भाभी का किरदार कर रहीं शुभांगी अत्रे टेलीविजन इंडस्ट्री में आ गईं।

9 of 10
Bollywood
शो में गली-गली घूमने वाले कैरेक्टर टीका राम का असली नाम वैभव माथुर है और उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से ड्रामाटिक में डिप्लोमा हासिल किया है।
विज्ञापन

10 of 10
Bollywood
टीका के ही दोस्त मलखान दीपेश भान की क्वालीफिकेशन की बात की जाए तो वह बीए पास हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें