फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कसौटी जिंदगी की 2' के शुरू होने से पहले ही एकता कपूर को लगा झटका, सेट से वीडियो हुआ LEAK

Thu, 30 Aug 2018 03:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
a
'कसौटी जिंदगी की 2' की प्रोड्यूसर एकता कपूर शो के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। आए दिन शो से जुड़ी कोई ना कोई खबर आ रही है। हाल ही में एकता कपूर ने शाहरुख खान के साथ शूट किया हुआ प्रोमो का वीडियो शेयर किया था। जिसके बाद दर्शकों का क्रेज शो के लिए और बढ़ गया। अब शो के शुरू होने से पहले ही इसका एक वीडियो लीक हो गया है। जिससे एकता कपूर को तगड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
Kasautii Zindagi Kay
लीक हुए वीडियो में दुर्गा पूजा का सेट नजर आ रहा है। जहां सीरियल के मुख्य एक्टर्स एरिका फर्नांडिस, पार्थ समथान और पूजा बनर्जी हैं। यहां पार्थ किसी से बात कर रहे हैं। इसी दौरान वो ताली बजाने लगते हैं। वीडियो में एरिका किसी को ढूंढ़ते हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
इससे पहले खबर थी कि इस सीरियल के लिए दुर्गा पूजा का सेट बनाया गया है जहां शो के कुछ सीन की शूटिंग की जाएगी। लीक हुए वीडियो से साफ हो गया है कि यह सेट मुंबई का ही है। बता दें कि 'कसौटी जिंदगी की 2' की लॉन्चिंग 25 सितंबर को की जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक एरिका फर्नांडिस प्रेरणा के रोल में होंगी जबकि अनुराग का रोल पार्थ समथान कर रहे हैं। ऐसी भी खबरें है कि हिना खान 'कसौटी जिंदगी की 2' में कमोलिका का रोल करेंगी। इस शो के बाद हिना की संस्कारी बहू की छवि पूरी तरह से बदल जाएगी। शो में हिना खान की फीस को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। हिना इस शो के लिए सबसे ज्यादा फीस ले रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें