फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तारक मेहता’ फेम मुनमुन दत्ता ने साझा कीं ग्लैमरस तस्वीरें, तारीफें करते नहीं थक रहे प्रशंसक

Fri, 22 Jan 2021 12:57 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुनमुन दत्ता - फोटो : instagram/mmoonstar
सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम अभिनेत्री मुनमनु दत्ता का शो में एक बिंदास किरदार है। वह असल जिंदगी में भी उतनी ही बोल्ड और ग्लैमरस हैं। मुनमुन दत्ता इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ताजा तस्वीरों में वह एक बार फिर से कहर ढाती नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मुनमुन दत्ता - फोटो : instagram/mmoonstar
मुनमुन दत्ता ने तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें उन्होंने गोल्डन कलर का ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखा है। इसके साथ उन्होंने मेस्सी हेयर्स बनाए हैं और लॉन्ग इयररिंग्स कैरी किए। उनका यह पार्टी लुक बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है। प्रशंसक उनकी इन तस्वीरों पर तारीफें करते नहीं थक रहे।
विज्ञापन

3 of 5
मुनमुन दत्ता - फोटो : instagram/mmoonstar
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता के किरदार का नाम बबीता है। उनका किरदार इस कदर मशहूर है कि वह असल जिंदगी में भी बबीता जी के नाम से जानी जाती हैं। टीवी की अभिनेत्रियों से तुलना करें तो वो सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालीं सेलिब्रिटी में से एक हैं।
 

4 of 5
मुनमुन दत्ता - फोटो : instagram/mmoonstar
डॉक्टर बनना चाहती थीं मुनमुन दत्ता
मुनमुन दत्ता पढ़ाई में बहुत अच्छी थी। पहले वह डॉक्टर बनना चाहती थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे एक्टर नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं। मुनमुन ने कहा कि 'मैं तो अब भी डॉक्टर बनना चाहती हूं। मौका मिलता है तो मैं बहुत पढ़ती हूं। मेरे फोन में मेडिकल से संबंधित एप हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुनमुन दत्ता - फोटो : instagram/mmoonstar
फिल्मों में भी कर चुकीं काम
फैशन के क्षेत्र में रुचि को देखते हुए मुनमुन दत्ता मुंबई पहुंचीं। साल 2004 में उन्होंने जीटीवी पर आने वाले सीरियल हम सब बाराती से डेब्यू किया। फिल्मों की बात करें तो मुनमुन दत्ता की पहली फिल्म कमल हासन के साथ मुंबई एक्सप्रेस (2005) थी। इसके अलावा वो साल 2006 में हॉलीडे में नजर आई थीं।

सैफ अली खान से झगड़े पर करीना कपूर का खुलासा, बताया कौन हमेशा कहता है सॉरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें