फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: जेठालाल के बापूजी चंपकलाल ने लगाया पोछा, वायरल हो रहा वीडियो

Sun, 11 Jul 2021 04:30 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमित भट्ट, दिलीप जोशी फैनक्लब - फोटो : Social Media
सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो का हर किरदार घर-घर में लोकप्रिय है। इन किरदारों के अक्सर मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। अब तक जेठालाल, बबीताजी, दयाबेन सहित कई किरदारों के मजेदार वीडियो हम सब देख चुके हैं। हाल ही में अब शो में जेठालाल के पिता की भूमिका निभाने वाले चंपकलाल उर्फ अमित भट्ट का एक बहुत ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद प्रशंसक अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहें हैं।

पोछा लगाते हुए अमित भट्ट का वीडियो आया सामने

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तो चंपकलाल अगर अपने बेटे जेठालाल से कोई बात कह दें और वो पूरी न की जाए तो उनके बेटे की क्लास लग जाती है। लेकिन असल जिंदगी में चंपकलाल इसके बिलकुल विपरीत है। अगर अमित की पत्नी क्रुति उनसे कुछ कह दें तो वो उन्हें पूरा करना पड़ता है और उनकी ये वीडियो उसका प्रमाण है। शो में बापूजी का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट का एक वीडियो खूब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो फर्श पर पोछा लगाते हुए नजर आ रहें हैं। उनकी इस वीडियो को प्रशंसक बहुत प्यार दे रहें हैं और इसे देखकर खूब गुदगुदा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमित भट्ट - फोटो : Instagram
पत्नी क्रुति ने सिखाया पोछा लगाना

इस वायरल वीडियो में अमित की पत्नी क्रुति सोफे पर बैठी हैं और वो अपने पति अमित भट्ट को सिखा रही हैं कि कैसे फर्श साफ किया जाता है। वह सोफे पर बैठे-बैठे अमित को पोछा निचोड़ने और फिर फ्लोर साफ करने का तरीका बता रही हैं। वीडियो में अमित बहुत ही गुस्से से अपनी पत्नी की तरफ देखकर पोछा लगा रहें हैं। लेकिन अंत में वह पोछे के साथ ही जमीन पर लेट जाते हैं। इनकी ये वीडियो खूब पसंद की जा रही है। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो चुकी है।

विज्ञापन

3 of 5
अमित भट्ट - फोटो : Instagram
लोगों ने कहा जेठालाल को बुला लेते

इस वीडियो को देखने के बाद प्रशंसक कमेंट बॉक्स में अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, 'चंपक चाचा आपकी कमर गई। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'जेठालाल को बुला लेते।' प्रशंसक उनकी ये वीडियो देखकर खुद की हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। ये वीडियो इंस्टाग्राम रील पर अमित ने अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है। इस वीडियो पर अब तक एक लाख अट्ठावन हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं। अमीत और उनकी पत्नी क्रुति अक्सर एक मजेदार वीडियो बनाकर अपने दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं।

4 of 5
अमित भट्ट - फोटो : Instagram
जेठालाल से उम्र में छोटे हैं चंपकलाल
 
ऑन-स्क्रीन जेठालाल के पिता चंपकलाल उर्फ बापूजी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अमित भट्ट असल जिंदगी में दिलीप जोशी से उम्र में छोटे हैं। इनकी उम्र के बीच पांच साल का फासला है। बता दें कि इससे पहले भी दिलीप जोशी और अमित भट्ट सीरियल एफआईआर में साथ नजर आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक चंपकलाल गढ़ा एक एपिसोड का लगभग 80 हजार रुपए चार्ज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमित भट्ट - फोटो : Instagram
13 सालों से कर रहे हैं दर्शकों का मनोरंजन

अमित भट्ट पिछले 13 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने बापूजी की भूमिका से दर्शकों का मनोरंजन कर रहें हैं। शो में अपने पोते टप्पू और बहु दया से उनका जितना अधिक लगाव दिखाया गया है, उतना ही बात-बात पर जेठालाल को उनकी डांट खाते हुए दिखाया गया है। शो में दर्शक उनकी भूमिका को बहुत पसंद करते हैं। आज अमित भट्ट अपने चंपकलाल गढ़ा के किरदार से घर-घर में मशहूर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें