‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो है, जो साल 2008 से दर्शकों को हंसाने का काम कर रहा है। इस शो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब से ये टीवी सीरियल शुरू हुआ है तब से ही इसने टीआरपी के चार्ट में अपनी जगह बनाई हुई है। ये सीरियल लगभग हर हफ्ते ही टॉप 10 में गिना जाता है क्योंकि फैंस इस सीरियल में आने वाले मजेदार टर्न और ट्विस्ट को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
खास बात ये है कि इस सीरियल की तरह इसमें नजर आने वाले किरदार भी फैंस को काफी पसंद आते हैं। जेठालाल के किरदार में दिलीप जोशी दिखाई देते हैं तो बबीता जी के किरदार में मुनमुन दत्ता। इनके बारे में फैंस काफी कुछ जानते हैं। ऐसे में आज हम आपको सीरियल में मास्टर आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवाडकर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस सीरियल से लंबे समय से जुड़े हुए हैं।