फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID 19: कोरोना की चपेट में आईं 'गुम है किसी के प्यार में' की सई, शो के निर्माताओं ने दी जानकारी

Sat, 08 Jan 2022 07:51 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
आयशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम/ट्विटर
कोरोना वायरस ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। देश में लगातार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। कोविड के नए वेरियंट ओमिक्रॉन को लेकर भी चिंता की स्थिति बनी हुई है और ऐसे में इस बार बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के कई सेलेब्स भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अब खबर आ रही है कि टीवी के पॉपुलर शो 'गुम हैं किसी के प्यार में' की लीड एक्ट्रेस सई यानी आयशा सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। शो के निर्माताओ ने एक बयान जारी कर इस  बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 4
आयशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
शो के निर्माता राजेश राम सिंह और प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लक्षणों के सामने आने के बाद जांच करवाई गई। जिसके बाद आयशा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें डॉक्टरों के देख-रेख में होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके आगे बताया कि सेट के अन्य सभी अभिनेताओं और बाकी लोगों  को अलग-थलग कर दिया गया है। उन सभी का भी कोविड परिक्षण करवाया गया है और बीएमसी को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
आयशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
मेकर्स ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक सेट को सैनिटाइज करवाया जाएगा। एक्ट्रेस आयशा का इलाज चल रहा है और वे डॉक्टरों की देख रेख में हैं। मेकर्स ने कहा कि हम पूरी टीम के लगातार संपर्क में हैं, क्योंकि उनका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। हम सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर कायम हैं और यह सुनिश्चित करना जारी रखेंगे कि अधिकारियों द्वारा बताए गए सभी उपायों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
आयशा सिंह - फोटो : insta
इसके बाद ट्विटर पर फैंस ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के जल्दी ही ठीक होने की  कामना के साथ पोस्ट करना शुरु कर दी। एक प्रशंसक ने लिखा, मुझे पता है कि आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत हैं, हम सभी आपके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं और आप और अधिक मजबूत और स्वस्थ आयशा मैम वापस आएं। आयशा मैम आपको बहुत प्यार। इसी तरह के एक अन्य प्रशंसक ने भी लिखा, आप बहुत मजबूत हो हम सब आपके साथ हैं गेट बेल सून आयशा सिंह।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें