फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस प्रियंका ही नहीं, ये तीन और सेलिब्रेटी भी कर चुके हैं सुसाइड, तीसरा नाम चौंकाने वाला

Wed, 18 Jul 2018 08:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका
तमिल पिल्म और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका ने खुदकुशी कर ली है। प्रियंका का शव बुधवार को संदिग्ध हालात में उनके चेन्नई के वालासरावक्कम स्थित उनके घर के पंखे से लटका हुआ मिला। प्रियंका के आत्महत्या की खबर सबसे पहले उनकी नौकरी को लगी इसके बाद उन्होंने फोन करके पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें आत्महत्या की वजह घरेलू नोकझोंक को माना गया है। पुलिस ने उनके शव कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
priyanka
बताया जा रहा है कि प्रियंका की शादी को तीन साल हो चुके थे लेकिन अभी तक उनकी अपनी कोई संतान नहीं थी। इसके कारण उनके परिवारिक जीवन में कलह रहती थी। यह कलह इतनी बढ़ गई थी कि पिछले 3 महीने से प्रियंका पति से अलग रहने लगी थीं।  
विज्ञापन

3 of 5
ravi shankar alok
प्रियंका के अलावा अब तक इस साल तीन और एक्टर सुसाइड कर चुके हैं। फिल्म 'अब तक छप्पन' के असिस्टेंट डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर रविशंकर आलोक ने 12 जुलाई को सात बंगला परिसर बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया था। रविशंकर के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। उनके बारे में बताया जा रहा था कि वह लंबे समय से डिप्रेशन के शिकार थे और उनका इलाज चल रहा था।
 

4 of 5
sanjay bairagi
टीवी सीरियल 'इश्कबाज' के प्रोड्यूसर संजय बैरागी ने इसी साल मुंबई स्थित सिलिकॉन वैली की 16वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। संजय ने सुसाइड से पहले अपने दोस्तों के साथ होली भी खेली थी। वहीं होली खेलकर लौटे संजय ने सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
momita saha
बांग्ला टीवी एक्ट्रेस मौमिता साहा ने इसी साल मार्च में कोलकाता के अशोक नगर स्थित अपने किराए के घर में काम न मिलने की वजह से फांसी लगा ली थी। 23 साल की मौमिता के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि वे फिल्मों में काम न मिलने के कारण डिप्रेशन में थी, इसलिए यह कदम उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें