फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज देने वालों के झांसे में फंसकर चली गई इस सीरियल राइटर की जान, आपको भी मैसेज आए तो सतर्क हो जाएं

Fri, 04 Dec 2020 02:40 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
अभिषेक मकवाना - फोटो : twitter
अगर आपको फोन पर, एसएमएस या ईमेल पर कर्ज उपलब्ध कराने का लालच देता है, तो सतर्क हो जाएं। ऐसे किसी लेनदेन के लिए अगर कोई दबाव बनाता है तो ये आपके साथ आर्थिक धोखाधड़ी के लिए बिछाया जा रहा जाल हो सकता है। अगर आप ऐसे किसी जाल में फंस चुके हैं तो समय रहते नजदीकी पुलिस थाने जाएं और कंपनी की पूरी जानकारी उन्हें दें। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि लोकप्रिय धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लेखकों में से एक अभिषेक मकवाना की जान ऐसे ही एक जाल में फंसकर जा चुकी है।
विज्ञापन

2 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : instagram: amitbhattmkoc
अभिषेक मकवाना की कथित आत्महत्या मामले में एक नई बात पता चली है। अभिषेक ने अपने सुसाइड नोट में आर्थिक समस्या से जूझते रहने की बात तो कही थी लेकिन अब सामने आया है कि अभिषेक लोन देने वाली कुछ जालसाज कंपनियों के चंगुल में भी फंसे हुए थे। वह कंपनियां उन्हें लगातार अपने पैसे चुकाने के लिए दबाव डाल रही थीं और अभिषेक की मौत की भी यही वजह बनी।
विज्ञापन

3 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सब टीवी
अभिषेक मकवाना के भाई जेनिस ने खुलासा किया है कि अभिषेक कुछ आर्थिक रूप से जालसाजी के मामले में फंसे हुए थे। जेनिस ने अभिषेक के ईमेल देखे हैं जिसमें उन्हें एक एप से कुछ लोन लेने की जानकारी मिली है। जेनिस के अनुसार अभिषेक की मौत के बाद कई लोगों के फोन उनके पास आए और उन्होंने जेनिस से बकाया पैसा चुकाने की बात कही। ऐसा न करने पर उन्होंने जेनिस के साथ अशिष्ट भाषा में बात भी की।

4 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : ट्विटर
यह घटना बीते शुक्रवार यानी 27 नवंबर की है जब पुलिस को अभिषेक का शव कांदिवली स्थित उनके घर में लटका हुआ पाया। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें अभिषेक ने आर्थिक समस्या से जूझने की बात का खुलासा किया। इसके बाद अभिषेक के परिवारीजनों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए। जेनिस ने बताया है कि जब अभिषेक की मौत हुई उस वक्त वह अहमदाबाद में थे। तब तो उन्हें कुछ पता भी नहीं चला लेकिन बाद में जब उनको लोन से संबंधित पैसा चुकाने के कुछ फोन आने लगे तो उन्हें अभिषेक से इस आर्थिक मामले में फंसने का अंदेशा हुआ।
विज्ञापन

5 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : Twitter
जेनिस ने बताया कि फोन करने वाले लोगों को जब उन्होंने अभिषेक के गुजर जाने की बात कही तो लोग उनसे गालियां देकर बात करने लगे। जेनिस ने कहा कि फोन पर जब लोगों से अभिषेक को लेकर इस तरह की बातें हो रही थी तो उन्होंने अपने भाई का ईमेल देखा। जेनिस को ये फोन बांग्लादेश, म्यांमार और देश के अलग-अलग राज्यों में पंजीकृत किए गए नंबरों से फोन आ रहे थे। ई-मेल से जेनिस को जानकारी मिली कि उनके भाई अभिषेक ने एक एप से एक छोटा सा लोन लिया था जो भारी ब्याज लगा रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
जेनिस ने इस एप्लीकेशन की भी जांच पड़ताल की तो पाया कि यह कंपनी तो पहले से ही कई ऑनलाइन जालसाजी मामले में फंसी हुई है। यह कंपनी उनके भाई को थोड़े-थोड़े पैसे भेजती रहती थी जबकि उनके भाई ने किसी लोन के लिए आवेदन दिया भी नहीं था। उनकी ब्याज दर 30 फीसदी से भी ज्यादा थी। अभिषेक को धमकियां मिल रही थी कि अगर वह पैसा वापस नहीं करेंगे तो उनकी सारी जानकारी उनके परिवार और दोस्तों में फैला दी जाएगी और फिर उनसे ही पैसे वसूले जाएंगे। हालांकि, जेनिस ने अभिषेक के सभी दोस्तों को इस बारे में अवगत करा दिया है ताकि वह किसी जालसाजी में फंसें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : file photo
अभिषेक के घर से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जो कि गुजराती में लिखा हुआ था। अभिषेक ने उस सुसाइड नोट में जिक्र किया है कि वह व्यक्तिगत और आर्थिक तौर पर पिछले कुछ महीनों से कई परेशानियों से जूझ रहे थे। उन्होंने अपने परिवार से माफी मांगते हुए लिखा कि उन्होंने सभी हालात से मुकाबला करने की कोशिश की लेकिन परेशानियां बढ़ती ही गईं और अंत में वह हार गए। यह जानकारी खुद पुलिस ने साझा की। पुलिस ने कहा है कि अभिषेक के परिवार ने सारी जानकारियां दे दी हैं। अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है लेकिन उनकी कार्यवाही जारी है।

पढ़ें: पेटा ने जॉन अब्राहम को चुना 'पर्सन ऑफ द ईयर', इस बात के लिए अभिनेता पर संस्था ने जताया भरोसा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें