फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को अलविदा कहेंगे 'टप्पू'! राज अनादकट बोले- सही समय आने पर पता चलेगा

Wed, 03 Aug 2022 01:58 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राज अनादकट - फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि टप्पू का किरदार निभा रहे राज अनादकट शो को अलविदा कहने वाले हैं। इस खबर ने फैंस को मायूस कर दिया था। वहीं, अब राज अनादकट ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने की सच्चाई बताई है।
विज्ञापन

2 of 4
राज अनादकट - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राज अनादकट से जब सवाल किया गया कि क्या वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को छोड़ रहे हैं? राज ने कहा कि जब भी वह कुछ फैसला लेंगे उसके बारे में फैंस को बता अपडेट जरूर करेंगे। राज ने कहा, 'मेरे फैंस, मेरी ऑडियंस सभी को पता है कि मैं सस्पेंस क्रिएट करने में माहिर हूं। जब भी सही समय होगा सबको उसके बारे में पता चल जाएगा।' इसके पहले उन्होंने मंदार चंदवाडकर उर्फ भिड़े के शो छोड़ने को लेकर भी बात की। राज ने कहा, 'उन्हें हेल्थ इश्यूज हैं और वह काफी दिनों से शूट पर नहीं आ रहे हैं। उनके शो छोड़ने के बारे में मुझे जानकारी नहीं है।'
विज्ञापन

3 of 4
राज अनादकट - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राज से पहले भव्य गांधी टप्पू का किरदार निभाते थे। 2017 में जब भव्य ने शो को अलविदा कहा तो राज को कास्ट किया गया था। राज के कई बार 'तारक मेहता' शो को छोड़ने की खबरें आ चुकी हैं। हालांकि हर बार उन्होंने इन्हें गलत बता दिया था। लेकिन इस बार उन्होंने शो छोड़ने का सीधा जवाब नहीं दिया, जो संदेह पैदा कर रहा है। वहीं, राज जस्द ही कनिका मान के साथ 'सॉरी सॉरी' वीडियो में भी नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
राज अनादकट - फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता' शो से पिछले कुछ समय में कई कलाकारों ने किनारा कर लिया है। दया बेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी तो शो छोड़ ही चुकी हैं। वहीं, अब शैलेश लोढ़ा भी शो छोड़कर जा चुके हैं। ऐसे में अब राज के भी शो छोड़ने की खबरें आने के बाद से ही फैंस की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें