टीवी का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में इन दिनों किरदारों को लेकर खूब उठा पटक चल रही है। इस शो को चाहने वाले दर्शक लंबे समय से दयाबेन यानि दिशा वकानी के कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। वहीं शो में भिड़े की बेटी सोनू का किरदार निभाने वाली निधि भानुशाली भी पढ़ाई के चलते इस सीरियल को छोड़ चुकी हैं। लेकिन इस बीच दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। रिपोर्ट के मुताबिक अब शो में सोनू के किरदार की तलाश पूरी हो गई है।
विज्ञापन
2 of 5
Nidhi Bhanushali
- फोटो : Social Media
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का रोल निभाने वाली निधि भानुशाली ने अपनी हायर स्टडीज के चलते शो छोड़ दिया था। तब से निर्माता नई 'सोनू' की तलाश में लगे थे। अब उन्हें इसके लिए एक परफैक्ट कलाकार मिल गया है।
विज्ञापन
3 of 5
Palak Sidhwani
- फोटो : instagram
एक रिपोर्ट के मुताबिक शो में सोनू का किरदार अब पलक सिधवानी निभाएंगी। इससे पहले पलक कई शॉर्ट्स फिल्म और एड कर चुकी हैं। पलक रोनित रॉय और टिस्का चोपड़ा के लीड रोल वाली वेब सीरीज 'होस्टेज' में भी नजर आ चुकी हैं।
4 of 5
Palak Sidhwani
- फोटो : instagram
पिंकविला के मुताबिक पलक ने आने एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है, अब उन्हें जल्द ही शो में दिखाया जाएगा। हालांकि जब इस बारे में पलक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें निर्माताओं से अभी तक कोई पुष्टि नहीं मिली है।
वहीं इन दिनों तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू (सोनालिका भिड़े) की वापसी का प्लॉट दिखाया जा रहा है। आत्माराम भिड़े और माधवी भिड़े अपनी बेटी सोनू को वापस लाने के लिए रत्नागिरी जाने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों सोनू को सरप्राइज देना चाहते हैं।