पिछले 14 साल से दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाला टीवी का पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों अपने कलाकारों को चर्चाओं में बना हुआ है। बीते कई समय से लगातार कलाकारों द्वारा इस शो को छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं। जहां इस शो की जान कही जाने वाली दयाबेन उर्फ दिशा वकानी इस शो को पहले ही अलविदा कहा चुकी थीं, वहीं पिछले दिनों शो के अहम किरदार तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा और राज अनादकट के शो को क्विट करने की खबरें आ रही हैं। इन खबरों से शो के लाखों-करोड़ो फैंस का दिल टूट गया है। लेकिन अब एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दयाबेन के किरदार के लिए कास्टिंग रुक गई है, जो इस शो के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।