तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोगी का किरदार निभाने वाले टीवी अभिनेता समय शाह के लेकर ऐसी खबरें थीं कि कुछ लड़कों ने उनके साथ बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी दी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि ये घटना 27 अक्तूबर को हुई थी। अब समय खुद सामने आए हैं और उन्होंने इस घटना की पूरी सच्चाई बताई है।