शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता)
- फोटो : सोशल मीडिया
शैलेश लोढ़ा के इस पोस्ट के अलावा उनके कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है, 'आज नहीं तो कल... ईश्वर देखता है सब।' शैलेश लोढ़ा ने इस कैप्शन में किसी का नाम नहीं लिखा। लेकिन फैंस का मानना है कि अभिनेता ने यह पोस्ट असित मोदी पर तंज कसते हुए किया है। एक फैन ने लिखा, 'तारक मेहता सब कुछ इनडायरेक्टली असित मोदी को बोल रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'असित मोदी को बोल रहे हो न।' तीसरे ने लिखा, 'ये असित मोदी के लिए है क्या... टीवी पर वो सब कितने भोले दिखते हैं।' इस तरह के कमेंट्स फैंस लगातार कर रहे हैं।