सुचिता त्रिवेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी से मिली पहचान
सुचित्रा त्रिवेदी एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो न केवल हिंदी में बल्कि गुजराती फिल्मों में भी अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने फिल्मों के साथ रंग मंच नाटकों में भी कईं लोकप्रिय भूमिकाएं निभाई हैं। लेकिन सुचिता को सबसे ज्यादा टेलीविजन इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। सुचिता ने 'सैलाब' सीरियल में एक कैमियो रोल के साथ अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सुचिता को 'गोपालजी', 'एक महल हो सपनों का', 'खिचड़ी', 'दूसरे से करते हैं प्यार', 'इश्क में मरजावां' जैसे कई धारावाहिकों में लगातार काम करते हुए देखा गया। 'बा बहू और बेबी' में सुचिता ने अपने अभिनय के लिए काफी प्रसिद्धि मिली। इतना ही नहीं इस सीरियल में अपने किरदार के लिए उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस इन कॉमिक रोल का इंडियन टेली अवार्ड भी जीता था, वो भी दो बार। सुचिता को आखिरी बार साल 2020 में सोनी टीवी के सीरियल 'इंडियावाली मां' में देखा गया था।