फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: रियल लाइफ में बेहद खूबसूरत हैं 'बाघा' की चुलबुली गर्लफ्रेंड 'बावरी', 'बबीता जी' को भी देती हैं मात

Thu, 10 Mar 2022 01:27 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
मोनिका भदौरिया - फोटो : इंस्टाग्राम
कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज घर-घर में देखा जाता है। इस शो के हर किरदार अपने आप में बेहद खास हैं। हालांकि इसमें बहुत से किरदार ऐसे भी हैं जो कम दिखाई देते हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा है। इन्हीं में से एक है बावरी। वही बावरी जो हमेशा जेठालाल को गलत नामों से बुलाती रहती है और फिर कहती है गलती से मिस्टेक हो गई। बावरी शो में बाघा की गर्लफ्रेंड के रोल में है। बावरी का असली नाम मोनिका भदौरिया है। शो में इनका रोल भले ही छोटा है, लेकिन चुलबुली बावरी अपनी एक्टिंग के दम पर घर-घर में जानी जाती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मोनिका भदौरिया - फोटो : इंस्टाग्राम
शो में मोनिका को बहुत चुलबुली लड़की रुप में दिखाया गया है, लेकिन असल जिंदगी में वह बहुत खूबसूरत हैं। शो में सिंपल सलवार सूट में दिखने वाली लड़की असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस है। सोशल मीडिया पर उनकी बहुत सी तस्वीरें हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह गए हैं। मोनिका मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मोनिका भदौरिया - फोटो : Instagram
मोनिका आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं। उनकी हर फोटोज में फैंस खूबसबूरत, ब्यूटीफुल, हॉट और कई तरह के कमेंट्स करते रहते हैं। इस वजह से मोनिका की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। 
विज्ञापन

4 of 4
मोनिका भदौरिया - फोटो : इंस्टाग्राम
यही नहीं मोनिका की दिलकश तस्वीरों की तुलना सोशल मीडिया पर बबीता जी से होने लगी है। मोनिका के फैंस उनको बबीता जी भी ज्यादा खूबसूरत बता रहे हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बावरी ने अपनी बोलचाल से लोगों को खूब बहलाया है। हालांकि वह पिछले कई दिनों से शो से दूर हैं लेकिन फिर भी सुर्खिंयां बटोर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें