फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारक मेहता की बबिता जी ने किया खुलासा, अश्लील मैसेज मिलने पर करती हैं ये काम

Tue, 30 Apr 2019 12:46 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Munmun Dutta - फोटो : instagram
टेलीविजन के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का  उल्टा चश्मा' हमेशा से दर्शकों की पसंद रहा है। इस शो के हर किरदार की अपनी एक अनोखी बात है। यही वजह है कि 11 साल से ये शो लगातार चल रहा है। शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता के पीछे हमेशा जेठालाल पड़े रहते हैं। जब भी बबिता जी कहीं नजर आती हैं तो जेठालाल उन्हें देखकर खुश हो जाते हैं और उनसे बात करने का बहाना ढूंढने लगते हैं। हाल में मुनमुन दत्ता ने एक इंटरव्यू बताया कि वो किस तरह से ट्रोलर्स को करारा जवाब देती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
munmun dutta - फोटो : instagram
मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। इसी वजह से उन्हें कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा है। लेकिन मुनमुन भी ट्रोलर्स को तगड़ा जवाब देने में पीछे नहीं हटतीं।
विज्ञापन

3 of 5
munmun dutta - फोटो : instagram
टाइम्स ऑफ इंडिया से एक बातचीत में मुनमुन दत्ता ने कहा- स्टॉकर्स और ट्रोलर्स दूर रहें। मैं लोगों को अपनी प्रोफाइल पर मतलबी और बुरे कमेंट्स नहीं करने देती। कई बार तो मैं कमेंट सेक्शन ऑफ कर देती हूं।

4 of 5
Munmun Dutta - फोटो : instagram
मुनमुन दत्ता ने कहा- अगर कभी कोई फॉलोअर नेगेटिव और फालतू कमेंट करता है तो मैं उसे वहीं सही तरीके समझा देती हूं। अगर वो नहीं मानता तो सीधे उसे ब्लॉक कर देती हूं। मैं एक फॉलोअर रखना पसंद करूंगी लेकिन ऐसे फॉलोअर नहीं रखूंगी जो नफरत फैला रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Munmun Dutta, Dilip Joshi - फोटो : instagram
मुनमुन दत्ता ने बताया कि उन्हें अक्सर अश्लील मैसेज और फोटोशॉप्ड तस्वीरें मिलती हैं। इन हालत वो पुलिस की मदद लेती हैं। मुनमुन एक्शन लेने में बिलकुल भी पीछे नहीं हटतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें