टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक समय से चलने वाला शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 13 सालों से लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो का हर किरदार घर-घर में मशहूर हैं। शो के सभी किरदारों ने लोगों का खूब दिल जीता और बच्चा-बच्चा हर कलाकार को उनके किरदारों के नाम से जानता है। कई लोग तो ऐसे हैं जो जब भी तारक मेहता के कलाकारों को देखते हैं तो उनका असल नाम भूलकर उन्हें उनके किरदारों के नाम से बुलाते हैं। इस शो के कई कलाकारों की अनदेखी तस्वीरें अब तक वायरल हो चुकी हैं।
इस कलाकार की तस्वीर हो रही है वायरल
अब तक जेठालाल, पोपटलाल सहित कई कलाकारों की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। अब इसी शो एक मशहूर कलाकार की एक 40 साल पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को उस कलाकार को पहचानना काफी मुश्किल है। इस तस्वीर को कलाकार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद साझा किया था। इस तस्वीर में वह कवि सम्मेलन में कविता पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।