फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने हाल ही में 10 साल पूरे किए हैं। हालांकि इस जश्न को नहीं मनाया गया जिसकी वजह इस सीरियल के मशहूर किरदार डॉ हाथी की अचानक मौत हो जाना है। इस दौरान शो में मुख्य करिदार निभाने वाले नट्टू काका ने एक ऐसे राज का खुलासा किया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 4
Ghanshyam Naik
डॉ हाथी के निधन की खबर ने सीरियल की पूरी स्टारकास्ट को हिलाकर रख दिया था। हालांकि डॉ हाथी के निधन के बाद से शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखा गया । 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो ने 28 जुलाई को 10 साल पूरे किए है। इस बीच शो के मुख्य किरदार ने बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
3 of 4
Ghanshyam Naik
शो में नट्टू काकू का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक ने हाल ही में मिड डे से बात की और राज का पर्दाफाश किया। घनश्याम नायक ने कहा - 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने डिप्रेशन से परेशान दर्शक की जिंदगी को बचाया है। मैं एक ऐसे शख्स को जानता हूं जो आत्महत्या करने की सोच रहा था।'
इसके साथ ही उन्होंने कहा- 'तारक मेहता के एक एपिसोड ने उसे ऐसा करने से रोका और जीने की नई किरण दी। यहां तक कि उस व्यक्ति ने शो को शुक्रिया भी कहा।' आपको बता दें , 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की शुरुआत साल 2008 को हुई थी। यह शो सब टीवी पर आता है और लगातार टॉप 10 में बना रहता है।