फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: एजाज खान ने करवाया जान कुमार सानू से ऐसा काम, टास्क के दौरान पार हुईं सारी हदें

Fri, 06 Nov 2020 08:29 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान कुमार सानू, एजाज खान - फोटो : Instagram: @jasminbhasinteam
टेलीविजन का सबसे चर्चित शो बिग बॉस हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा रहा है। इस साल भी इस शो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से तमाम सितारे शो का हिस्सा बनते हैं और दर्शकों को अपने पसंदीदा सितारों का असल रूप- रंग और बर्ताव पता चलता है। फिल्मी दुनिया से इतर इन सितारों का असली चेहरा शो में देखने को मिलता है। इसी बीच अब अभिनेता एजाज खान का एक अलग ही रंग देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 5
एजाज खान - फोटो : Instagram: @eijazkhan
बिग बॉस के घर में इम्यूनिटी के बाद सबसे जरुरी होता है लग्जरी बजट, जिसके लिए कंटेस्टेंट कुछ भी कर सकते हैं। हाल ही में सामने आए बिग बॉस के प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस 14 में लग्जरी बजट टास्क होने वाला है। जिसके लिए घर को फरिश्ते और शैतान दो हिस्सों में बांटा गया है। जिसमें निक्की, अली, एजाज शैतान बने हैं। टास्क के मुताबिक फरिश्तों को शैतान की बात माननी है।
विज्ञापन

3 of 5
जान कुमार सानू - फोटो : instagram: colorstv
टास्क के दौरान एजाज खान ने कुछ ऐसा किया जिससे जान कुमार सानू भड़क गए। दरअसल शो के प्रोमो में दिखाया गया है बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि फरिश्तों को शैतान की हर बात मानना पड़ेगी। इस दौरान एजाज खान जान को टॉयलेट में अंदर जाने को कहते हैं। फिर वो जान को बोलते हैं कि कमोड में हाथ डाल। वो जान को बोलते हैं कि पूरी तरह से पानी में हाथ डाल।

4 of 5
एजाज खान - फोटो : कलर्स टीवी
एजाज भी यहीं नहीं रुकते, वो आगे जान से कहते हैं कि शर्ट निकालकर अपने हाथ पोंछ और अगर मेरे ऊपर एक भी छींटा आया तो तुझे मैं इसे चाटने को बोलूंगा। ये सब देख जान, एजाज पर भड़क जाते हैं। दोनों एक-दूसरे पर खूब चिल्लाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Instagram: @alygoni
इस टास्क में संचालक का काम जैस्मिन भसीन कर रही हैं। संचालक के तौर पर सभी को लगता है कि जैस्मिन रुबीना का साइड ले रही हैं। जिसे लेकर जैस्मिन के खास दोस्त अली गोनी भी उनके ऊपर भड़क जाते हैं। अली खुद जैस्मिन पर आरोप लगाते हैं कि वो बायस्ड हो रही हैं।

पढ़ें: Exclusive Interview: घर से भागे, फुटपाथ पर सोए और फिर हैदराबाद जाकर यूं स्टार बन गए हर्षवर्धन राणे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें