जीटीवी के मशहूर सीरियल जोधा अकबर के बाद रजत टोकस और चाइल्ड एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद एक बार फिर टेलीविजन पर वापसी करने जा रही हैं।
विज्ञापन
2 of 9
सूत्रों के अनुसार स्टार प्लस पर एक नया सीरियल शुरू होने जा रहा है जिसमें रजत और श्वेता लीड रोल में नजर आएंगे। सीरियल का नाम 'चंद्रनंदिनी' रखा गया है।
विज्ञापन
3 of 9
सीरियल में श्वेता रानी नंदिनी का किरदार निभाएंगी। ये सीरियल 'सीया के राम' को रिप्लेस करेगा जो कि अक्टूबर में खत्म होने वाला है।
4 of 9
इस सीरियल की शूटिंग रियल लोकेशंस पर की जाएगी। अधिकतर शूटिंग पटना (बिहार) में की जाएगी, जहां मगध और पाटलिपुत्र है।
विज्ञापन
5 of 9
टीवी पर पृथ्वीराज चौहान और अकबर जैसे ऐतिहासिक किरदारों को निभा चुके रजत टोकस 'चन्द्रनंदिनी' में चन्द्रगुप्त मौर्य का किरदार निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
6 of 9
वहीं श्वेता बसु इस सीरियल में रानी नंदिनी के किरदार में होंगी।
विज्ञापन
7 of 9
आपको बता दें कि टीवी पर 'कहानी घर-घर की' जैसे सीरियल और बॉलीवुड में 'मकड़ी' और 'इकबाल' जैसी फिल्मों में नजर आईं श्वेता को अगस्त 2014 में हैदराबाद में एक सेक्स रैकेट में गिरफ्तार किया गया था।
8 of 9
हालांकि दिसंबर 2014 में सेशन कोर्ट ने उन्हें क्लीन चिट देते हुए रिहा कर दिया था। तब से वो लाइम लाइट से दूर हैं।