बिग बॉस-11 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए आने वाली पहली कंटेस्टेंट ढिंचक पूजा के बारे में बड़ी बात पता चली है। इस बात का खुलासा करने वाला कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस का एक्स कंटेस्टेंट है। हम बात कर रहे हैं स्वामी ओम की, जिनका शायद ही किसी विवाद में पड़ना बाकी हो।
विज्ञापन
2 of 5
स्वामी ओम ने नया खुलासा करते हुए बताया है कि ढिंचक पूजा को उनकी वजह से ही इंटरनेट पर इतनी प्रसिद्धि मिली है। एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में स्वामी ओम ने बताया कि ढिंचक पूजा उनकी बड़ी भक्त हैं।
पढ़ें: पुनीश ही नहीं ये 9 कंटेस्टेंट भी कर चुके हैं बिग बॉस के घर में 'गंदी' हरकत
विज्ञापन
3 of 5
यहीं नहीं स्वामि ओम ने यहां तक भी दावा किया कि 'सेल्फी मैंने ले ली है' गाने को उन्होंने लिखा है। उन्होंने बताया, 'ढिंचक पूजा मेरे पास आई थी, उसे पता है कि मैं बहुत बड़ा तांत्रिक हूं। वह सुपरहिट होना चाहती थी इसलिए मेरे पास आई थी।'
4 of 5
स्वामी ओम ने आगे बताया, 'उसका ये जो गाना है 'सेल्फी मैंने ले ली आज' ये भी मैंने ही उसे लिखकर दिया है। मैं उसी मूड में था उस वक्त वह मेरे साथ सेल्फी ले रही थी तो मैंने वहीं उसे लिखकर दे दिया।'
पढ़ें: ये हैं वो 8 कंटेस्टेंट जिन्होंने BIGG BOSS के घर में KISS कर पार की हदें
बिग बॉस-11 के बार में बात करते हुए स्वामी ओम ने कहा कि उन्होंने शो में इस बार अपनी तीन बेटियां सपना चैधरी, ढिंचक पूजा और शिवानी दुर्गा को भेजा है। गौरतलब है कि घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री पाने के बाद भी ढिंचक पूजा सबसे कमजोर खिलाड़ियों में से एक हैं।