बिग बॉस के सीजन 11 से इस सप्ताह बाहर होने वाले कंटेस्टेंट का नाम बेहद चौंकाने वाला है। उसके घर से बाहर होते ही एक लव स्टोरी का द एंड हो जाएगा। पहली बार तो आपको इस नाम पर यकीन नहीं होगा।
पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान से जुड़ा बड़ा खुलासा, 'दबंग' जो भी कहेंगे वो मैं करूंगी
विज्ञापन
2 of 5
Dhinchak Pooja
जी हां, इस बार घर से बाहर होने वाली कंटेस्टेंट का नाम है ढिंचैक पूजा। ऑनलाइन वोटिंग के नतीजों के मुताबिक इस हफ्ते ढिंचैक पूजा को सबसे कम वोट मिले हैं। हालांकि बेनाफशां और सब्यसाची को मिले वोटों से ढिंचैक पूजा को मिले वोटों की संख्या कुछ ही कम है।
पढ़ें- सलमान से पहले बिग बॉस ने ही कर दिया खुलासा, इस हफ्ते ये कंटेस्टेंट होगी आउट, लेकिन क्यों?
विज्ञापन
3 of 5
लव
ढिंचैक पूजा ने अभी हाल ही बिग बॉस के घर में एंट्री की थी। सलमान ने मंच से ही ढिंचैक पूजा के गीतों का मजाक उड़ाया था। बिग बॉस के घर में जाकर वे जुओं को लेकर घरवालों के बीच मजाक का पात्र बन गई थीं। घर में एंट्री होने के अगले ही दिन उसे जेल भेज दिया गया था।
पढे़ं- विराट कोहली का बॉलीवुड कनेक्शन, अनुष्का से पहले 2 एक्ट्रेस के साथ रहा अफेयर
4 of 5
पूजा
गौरतलब है कि इससे पहले खबरें आई थीं कि 30 अक्टूबर के शो में ढिंचैक पूजा ने आकाश और अर्शी को अपने दिल की बात बताई। पूजा ने कहा था कि वे लव त्यागी को पसंद करने लगी हैं। अगले ही दिन सुबह घरवालों ने हल्दी की रस्म लव के साथ कर दी। शर्म के कारण पूजा बिस्तर से बाहर नहीं निकली।
पढे़ं- सुहागरात के सीन की शूटिंग में कुछ ऐसा हुआ, अचानक एक्ट्रेस की साड़ी में लगी आग
अब पूजा के बाहर होने की खबरों के बीच ये तय है कि बिग बॉस के घर में एक लव स्टोरी शुरू से पहले ही आज टूट जाएगी। उसके नाम का ऐलान सलमान खान आज 'वीकेंड का वार' एपिसोड में करेंगे। इस हफ्ते बेघर होने के लिए कुल 9 प्रतियोगी नॉमिनेट किये गए हैं।