फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss : 10 लाख रुपये देकर स्वामी ने खरीद ली सेफ्टी

Tue, 13 Dec 2016 10:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस 10 के सबसे अधिक कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट स्वामी ओम जी को दो हफ्ते तक घर से बाहर निकाले जाने की प्रक्रिया से छूट मिल गयी है क्योंकि वह ईनाम की रकम में कटौती की शर्त पर राजी हो गए हैं। 
विज्ञापन

Bigg Boss : 10 लाख रुपये देकर स्वामी ने खरीद ली सेफ्टी

2 of 7
सूत्रों के मुताबिक नॉमिनेशन की प्रक्रिया को एक नया मोड़ देते हुए बिग बॉस ने ओम स्वामी को कंफेशन रूम में बुलाया और उन्हें ईनाम की राशि में कटौती के बदले में दो हफ्ते तक बिग बॉस में निश्चित रूप से बने रहने का मौका दिया।
विज्ञापन

Bigg Boss : 10 लाख रुपये देकर स्वामी ने खरीद ली सेफ्टी

3 of 7
इसके लिए उन्हें कुछ पैसे देने होंगे जो आखिर में उनकी ईनामी राशि से काट ली जाएगी। सूत्रों के अनुसार ज्यादा न सोचते हुए स्वामी सभी शर्तों पर राजी हो गए और उन्होंने दो हफ्ते की छूट हासिल कर ली। हालांकि वह इस बात से बेखबर थे कि घर के अन्य सदस्य इस पूरी घटना को देख रहे थे और वो उनके फैसले से बहुत परेशान थे। 

Bigg Boss : 10 लाख रुपये देकर स्वामी ने खरीद ली सेफ्टी

4 of 7
आपको बता दें कि जब बिग बॉस ने स्वामी को सभी नामांकन से सुरक्षित होने की घोषणा की तब घर के दूसरे सदस्य आपत्ति करने लगे और उन लोगों ने स्वामी जी को बिल्कुल नहीं बख्शा और खूब खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

Bigg Boss : 10 लाख रुपये देकर स्वामी ने खरीद ली सेफ्टी

5 of 7
दरअसल घरवालों ने स्वामी जी को बॉयकॉट किया हुआ था। घर में एकदम से अलग पड़े हुए स्वामी ओम बिग बॉस से गिड़गिड़ाते रहे कि ये बॉयकॉट तोड़ा जाए ताकि वो फिर से दर्शकों का मनोरंजन कर पाएं। 
विज्ञापन

Bigg Boss : 10 लाख रुपये देकर स्वामी ने खरीद ली सेफ्टी

6 of 7
इसके बाद बिग बॉस ने स्वामी ओम को कॉन्फेशन रूम में बुलाकर कहा कि इससे पहले जब इम्यूनिटी टास्क हुआ था तब घर में होते हुए भी स्वामी ओम सीक्रेट रूम में थे। जिस कारण वो उस टास्क में भाग नहीं ले पाए। अब बिग बॉस स्वामी ओम को एक इम्यूनिटी जीतने का मौका देना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss : 10 लाख रुपये देकर स्वामी ने खरीद ली सेफ्टी

7 of 7
लेकिन इसके बदले बिग बॉस विजेता की राशि से 10 लाख रुपए घटा देंगे। घर के बाकी सदस्य ये सब बाहर टीवी स्क्रीन पर देख रहे थे और इस पर आपत्ति जताने लगे। इस पर स्वामी ओम कहते हैं कि वो यहां पर पैसे जीतने नहीं आए हैं वो तो बिग बॉस का आशीर्वाद लेने आए हैं और इम्यूनिटी पाने के लिए 10 लाख रुपए कम करने पर राजी हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें