फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबाज का बड़ा खुलासा, 'सेक्स के बिना एक महीना भी नहीं रह सकते सलमान'

Tue, 13 Dec 2016 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले सलमान खान को लेकर उनके भाई ने एक ऐसा खुलासा किया है जिससे आप हैरान रह जाएंगे। आमतौर पर सलमान हमेशा ही यही कहते आए हैं कि वो वर्जिन हैं और इसी को लेकर अरबाज ने एक ऐसी बात लीक की है जो चौंकाने वाली है।
विज्ञापन

सलमान की सेक्स लाइफ को लेकर अरबाज का खुलासा, कहा 'इसके बिना एक महीने भी नहीं रह सकते'

2 of 5
- फोटो : Twitter
अरबाज ने कहा है कि सलमान सेक्स और जिम किए बिना एक महीने भी नहीं रह सकते। अरबाज ने इसका खुलासा करण जौहर के चेट शो 'कॉफी विद करण' में किया। इस बार शो का 100वां एपीसोड था और इसके लिए करण जौहर ने खासतौर पर तीनो भाईयों- सलमान, अरबाज और सोहेल खान को आमंत्रित किया। शो पर जहां सलमान पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप पर किए गए सवालों से बचते नजर आए, वहीं अरबाज ने सलमान को लेकर खूब खुलासे किए।
विज्ञापन

सलमान की सेक्स लाइफ को लेकर अरबाज का खुलासा, कहा 'इसके बिना एक महीने भी नहीं रह सकते'

3 of 5
- फोटो : Twitter
एक रेपिड फायर राउंड में करण जौहर ने जब तीनों भाइयों से पूछा कि इंडस्ट्री में कौन सा ऐसा हीरो है जो सेक्स और जिम किए बिना एक महीने तक भी नहीं रह सकता, तो छूटते ही अरबाज के होठों पर सलमान का नाम आया। इस खुलासे से सलमान के होश उड़ गए। उनका चेहरा देखने लायक था।

देखिए किस तरह अरबाज ने सलमान की सेक्स लाइफ को लेकर किए खुलासे:

  .@BeingSalmanKhan and @arbaazSkhan at their candid best on the #KoffeeCentury #KoffeeWithSalman pic.twitter.com/OT97wxSCBz — Star World (@StarWorldIndia) December 11, 2016

सलमान की सेक्स लाइफ को लेकर अरबाज का खुलासा, कहा 'इसके बिना एक महीने भी नहीं रह सकते'

4 of 5
- फोटो : self
वैसे हो सकता है कि ये बात अरबाज ने मजाकिया लहजे में ही कही हो क्योंकि बाद में तीनो भाई ठहाके लगाकर हंस पड़े।

जब करण जौहर ने पूछा कि इंडस्ट्री में कौन सी ऐसी हीरोइन है जो बिना बात किए नहीं रह सकती तो सलमान ने कंगना रानौत का नाम बोला, जबकि गॉसिप क्वीन के लिए करीना कपूर खान का नाम सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान की सेक्स लाइफ को लेकर अरबाज का खुलासा, कहा 'इसके बिना एक महीने भी नहीं रह सकते'

5 of 5
- फोटो : Twitter
हमेशा ही अपनी शादी और रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सलमान करण के शो पर भी इस सवाल से बच नहीं पाए और बार बार पूछे जाने पर उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को लेकर खुलासा कर ही दिया। उन्होंने कहा कि वो अभी सिंगल और कन्फ्यूज्ड हैं और इंतजार कर रहे हैं कि कब इससे बाहर निकल पाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो ये अभी नहीं बता सकते कि किससे वो शादी करेंगे लेकिन इतना जरूर है कि कैटरीना से नहीं करेंगे। कैटरीना उनकी दोस्त रहेंगी।

कुल मिलाकर 'कॉफी विद करण' का ये 100वां एपीसोड खूब धमाकेदार रहा और अब अगले एपीसोड में सलमान के खास दोस्त आमिर खान नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें