फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS: स्वामी ओम ने प्रतियोगियों के साथ की बेहद गंदी हरकत, बिग बॉस ने घर से निकाला बाहर

Thu, 05 Jan 2017 02:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
swami om
बिग बॉस सीजन 10 में स्वामी ओम का आतंक अब खत्म हो गया है। जी हां, अब तक स्वामी ने घर वालों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन अब उनके लिए घर के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। स्वामी ओम ने इस बार घर में बेहद गंदी हरकत कर दी थी।
विज्ञापन

BIGG BOSS: स्वामी ओम ने प्रतियोगियों के साथ की बेहद गंदी हरकत, बिग बॉस ने घर से निकाला बाहर

2 of 5
swami om
स्वामी ओम की इस हरकत को जानकर आप सोचेंगे कि सही मानसिकता वाला ‌इंसान ऐसा नहीं कर सकता है। दरअसल,  कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्वामी ओम एक बाउल में अपनी पेशाब जमा करते हैं और उसे बानी और रोहन मेहरा पर फेंकते हैं। इससे नाराज होकर घर वाले स्वामी को जबरन जेल में डाल देते हैं।
विज्ञापन

BIGG BOSS: स्वामी ओम ने प्रतियोगियों के साथ की बेहद गंदी हरकत, बिग बॉस ने घर से निकाला बाहर

3 of 5
bigg boss
स्वामी की इस हरकत से बिग बॉस के भी सब्र का बांध टूट जाता है और वो उन्हें घर से बाहर निकाल देते हैं। ये जानकारी बिग बॉस के अंदर की खबर देने वाले ट्विटर हैंडल 'द खबरी' ने ट्वीट कर दी है। स्वामी की हरकतों से दर्शकों में भी ये सवाल उठने लगा था कि उन्हें घर के बाहर क्यों नहीं निकाला जा रहा है।

BIGG BOSS: स्वामी ओम ने प्रतियोगियों के साथ की बेहद गंदी हरकत, बिग बॉस ने घर से निकाला बाहर

4 of 5
bigg boss
बता दें कि स्वामी ओम घर की महिला सदस्यों के कपड़ों पर भद्दे कमेंट से लेकर उनके परिवार वालों तक पर भी टिप्पणी कर चुके हैं। उनकी ओछी हरकतों और बातों को लेकर कई बार बिग बॉस ने सख्त लहजे में उन्हें डांटा। वहीं सलमान खान ने भी वीकेंड का वार में उनकी कई बार क्लास ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

BIGG BOSS: स्वामी ओम ने प्रतियोगियों के साथ की बेहद गंदी हरकत, बिग बॉस ने घर से निकाला बाहर

5 of 5
bigg boss
लेकिन स्वामी ओम अपनी हरकतों से बाज आने को तैयार नहीं थे। उन्हें समझाना मुश्किल हो गया था और वो आउट ऑफ कंट्रोल होते जा रहे थे। ये एपीसोड आप गुरुवार रात देख सकेंगे। इस घटना के बाद बिग बॉस ने स्वामी ओम को हमेशा के लिए घर से बाहर कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें