अपनी हरकतों और बड़बोलेपन की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाले ओम स्वामी ने अब ऐसा कारनामा किया है जिसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता। ओम स्वामी ने बिग बॉस शो के मेकर्स को धमकी दी है कि अगर उन्हें शो का विजेता नहीं बनाया गया तो वो उत्पात मचाएंगे और सख्त कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
BIGG BOSS: ओम स्वामी ने दी धमकी, शो का विजेता बनाओ वर्ना...
2 of 5
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम के में छपी एक खबर के मुताबिक ओम स्वामी घर में वापस आ चुके हैं और घरवालों के घर काम में फिर से अड़ंगा डाल रहे हैं। लेकिन हद तो तब हो गई जब उन्होंने शो की टीम को धमकी दे डाली कि वो उन्हें ही बिग बॉस 10 का विजेता बनाएं वरना वो और उनकी यूनियन शो के फाइनल में आकर सख्त कदम उठाएगी।
विज्ञापन
BIGG BOSS: ओम स्वामी ने दी धमकी, शो का विजेता बनाओ वर्ना...
3 of 5
ओम स्वामी की इस धमकी के बाद देखते हैं कि शो की टीम और खुद सलमान खान उनके खिलाफ क्या एक्शन लेते हैं। वैसे अभी तक ओम स्वामी की हरकतों को रोकने के लिए जो भी किया गया उसमे असफलता ही हाथ लगी लेकिन स्वामी बाज नहीं आए।
BIGG BOSS: ओम स्वामी ने दी धमकी, शो का विजेता बनाओ वर्ना...
4 of 5
घरवाले उनसे बेहद परेशान हैं लेकिन स्वामी हैं कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे और तो और दिए गए मालगाड़ी टास्क में वो सभी के लिए बाधा बनते रहे। उन्होंने मन बना लिया कि वो घर के किसी भी सदस्य को इसमें कामयाब नहीं होने देंगे।