फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जर्मन एक्ट्रेस को मिला सोनिया गांधी का रोल, ये वीडियो देखते ही हुआ सिलेक्शन

Wed, 24 Jan 2018 03:34 PM IST
amarujala.com-Presented By-अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
suzanne bernert
फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का किरदार सुजैन बर्नर्ट निभाने जा रही हैं। दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर लेखक संजय बारू की लिखी किताब को लेकर ये फिल्म बनाई जा रही है। सुजैन को ये मौका उनके इस जबरदस्त ऑडिशन से मिला है...
विज्ञापन

2 of 5
suzanne bernert
बता दें कि 35 साल की सुजैन बर्नर्ट से पहले इस किरदार के लिए इटली की एक एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा था। लेकिन अब सुजैन के नाम पर फाइनल मुहर लग चुकी है। इस फिल्म में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के किरदार में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
suzanne bernert
इससे पहले सुजैन ने सोनिया गांधी को लेकर कई किरदार निभाए हैं जिसमें भारतीय टीवी शो 'प्रधानमंत्री' शामिल है। आजादी के बाद राजनीति पर आधारित इस शो के डायरेक्टर शेखर कपूर थे। बता दें कि संजय बारू की विवादित किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टरः द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह' पर ये फिल्म बन रही है। 

4 of 5
suzanne bernert
फिल्म में सुजैन को चांस मिलने की कहानी भी बहुत ही दिलचस्प है। बर्नर्ट ने ऑडीशन के लिए सिर्फ एक सेल्फ शूट वीडियो भेजा था जिसे देखने के बाद फिल्म मेकर्स ने बर्नर्ट उनके नाम पर मुहर लगा दी और इस तरह सुजैन ने इटेलियन एक्ट्रेस का फिल्म से पत्ता साफ कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
suzanne bernert
इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए अलग-अलग किरदारों को निभाने के लिए 140 एक्टर्स को साइन किया गया है जिसमें ए राजा, एपीजे अब्दुल कलाम, लालू प्रसाद, सुषमा स्वराज, अमर सिंह, कपिल सिबल, ज्योति बसु, विनोद मेहता, सीताराम येचुरी, शिवराज पाटिल, अर्जुन सिंह, उमा भारती, मायावती, गुरशरण कौर, प्रणब मुखर्जी, नटवर सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और अजित पिल्लई जैसे नेताओं के किरदार शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें