फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Super Star Singer 2 Finale : सुपर स्टार सिंगर 2 के फिनाले का काउंटडाउन शुरू, अलका को मिला ये खास पुरस्कार

Fri, 02 Sep 2022 05:22 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
अलका याग्निक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश की उभरती गायन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाले देसी किड्स सिंगिंग रियलिटी शो सुपर स्टार सिंगर 2 के फिनाले के शनिवार 3 सितंबर को रात 8 बजे से सोनी चैनल पर प्रसारण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। फिनाले में पहुंचे चोटी के छह प्रतियोगियों में से किसी एक को इस शो के विजेता का ताज मिलेगा। इन प्रतियोगियों में शामिल हैं, जोधपुर के मोहम्मद फैज, धरमकोट के मणि, पश्चिम बंगाल की प्रांजल बिस्वास, मोहाली की साइशा गुप्ता, केरल की आर्यनंदा आर. बाबू और ऋतुराज। इस फिनाले की शूटिंग पूरी हो चुकी है। मोहम्मद फैज को इस सीजन का सबसे फेवरिट सिंगर माना जा रहा है। वहीं इस फिनाले में मशहूर गायिका अलका याग्निक को भी एक खास पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
सुपरस्टार सिंगर 2 - फोटो : Social Media
ग्रैंड फिनाले की शूटिंग के दौरान मौजूद रहे लोगों के मुताबिक ये कार्यक्रम संगीत का एक अनोखा धमाल होगा। इस शानदार शाम को सभी के लिए खास बनाते हुए 'सुपरस्टार अवॉर्ड्स नाइट' भी आयोजित की जा रही है। इसमें अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों, मशहूर संगीतकार आनंद जी, शानदार गायक शब्बीर कुमार, सोनू कक्कड़ और भूमि त्रिवेदी आदि खासतौर से हिस्सा लेने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सुपरस्टार सिंगर 2 - फोटो : Social Media
शूटिंग के दौरान इस शो में अलका याग्निक, हिमेश रेशमिया और जावेद अली जैसे अद्भुत जजों की उपस्थिति ने चार चांद लगाए। अल्का याग्निक सुपरस्टार सिंगर 2 की सबसे लोकप्रिय जज रही हैं। शूटिंग के दौरान 'सुपरस्टार अवॉर्ड्स नाइट' में अल्का याग्निक को भारतीय संगीत जगत में अपार योगदान के लिए 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से नवाजा गया। यह स्पेशल अवॉर्ड संगीतकार आनंद जी के हाथों दिया गया।
विज्ञापन

4 of 4
सुपरस्टार सिंगर 2 - फोटो : Social Media
अलका याग्निक ने कहती हैं, “इस शो के साथ यह मेरा दूसरा सीज़न है और मुझे सबसे ज्यादा खुशी तब होती है, जब मैं इन छोटे बच्चों को अपने सामने इतनी खूबसूरती से मेरे गाने गाते हुए देखती हूं। वे मेरे गानों को इतनी अच्छी तरह से पेश करते हैं कि मेरी आंखों में खुशी के आंसू भर आते हैं। मुझे हमेशा से पता था कि मेरे गाने पॉपुलर हैं लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतने छोटे बच्चे ये गाने गाएंगे।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें