फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Super Dancer chapter 4: सेट पर शिल्पा की आंखों में आए आंसू, बोलीं, 'आज भी औरत को अपने पति के बाद लड़ाई लड़नी पड़ती है'

Sat, 21 Aug 2021 07:28 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Sony TV
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी को इन दिनों काफी कठिन हालातों से गुजरना पड़ रहा है। पोर्नोग्राफी विवाद में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शिल्पा को अपने निशाने पर लिया। इन सब के बीच उनको काफी ट्रोल भी किया गया। इस दौरान पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। करीब तीन हफ्तों तक इन कठिन हालातों से गुजरने के बाद शिल्पा शेट्टी ने शो में वापसी की है। इस बीच शो में उन्होंने कंटेस्टेेंट अर्शिया के लिए कंजक पूजा भी परफॉर्म किया। वहीं अंशिका के रानी लक्ष्मी बाई परफॉर्मेंस को देखने के बाद शिल्पा शेट्टी काफी इमोशनल हो गईं। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। शो में शांति का माहौल बन गया था। इस बीच उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई को याद करते हुए महिलाओं के अधिकारों और समाज में उनकी क्या स्थिति है उस पर भी बोला।
विज्ञापन

2 of 4
अंशिका - फोटो : Sony TV
अंशिका की डांस परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा - मैं झांसी की रानी के बारे में जब भी सुनती हूं। मुझे ऐसा लगता है कि समाज का चेहरा दिखता है, क्योंकि आज भी औरत को अपने हक के लिए, अपने पति के बाद लड़ाई लड़नी पड़ती है, अपने अस्तित्व के लिए अपने बच्चों के लिए।

देखें वीडियो
 
विज्ञापन

3 of 4
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Sony TV
इस बीच उन्होंने महिलाओं के प्रति समाज का क्या दृष्टिकोण है, उस पर भी बात करी। सोनी टीवी के प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि अंशिका ने झांसी की रानी के रूप में शानदार परफॉर्मेंस दी है।  
विज्ञापन

4 of 4
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Sony TV
अंशिका के इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद शिल्पा काफी इमोशनल हो गई थीं। इस बीच शिल्पा अपनी कुर्सी सेे खड़ी हो गईं और अंशिका की ताली बजाकर तारीफ की। इस दौरान बाकी जजों को भी अंशिका की ये परफॉर्मेंस काफी पसंद आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें