रामानंद सागर की रामायण का लॉकडाउन के दौरान टीवी पर दोबारा प्रसारण किया गया था। इसके बाद से ही इसके सभी किरदारों को दर्शकों का एक बार फिर से प्यार मिला। लोगों का प्यार देख रामायण में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले तीनों कलाकार अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए। ऐसे में सभी रामायण से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को लोगों के साथ साझा कर रहे हैं।