फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा को लेकर कही ये बड़ी बात, पिछले साल टूटी थी दोस्ती

Thu, 04 Jan 2018 12:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
छोटे पर्दे के मशहूर किरदार 'डॉ. गुलाटी' यानी सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के साथ हुआ विवाद पर फिर बड़ी बात कही है। फिर से सुनील छोटे पर्दे पर दर्शकों को गुदगुदाते हुए नजर आ सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
आपको बता दें कि सुनील और कपिल के बीच पिछले साल शो के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सुनील ने 'कपिल शर्मा शो' को छोड़ दिया था। 'कपिल शर्मा शो' को लेकर हाल ही में सुनील ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि मैंने जो फैसला किया है मुझे उस पर पछतावा नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
सुनील ने आगे कहा कि किसी शो और इंड्रस्ट्री में होने के नाते ये प्रक्रिया है मुझे शो छोड़ने का जरा भी पछतावा नहीं है। हम हर दिन नया सोचते है। सुनील ने कपिल के शो का नाम लिए बिना कहा कि इतने दिन टीवी से दूर होने पर मेरे दोस्तों, रिश्तेदारों और फैंस ने मुझसे कई सवाल किए, जिनको मैं अभी तक जवाब और सफाई देने में व्यस्त हूं। 

4 of 5
सुनील से जब कपिल शर्मा के साथ हुए विवाद पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शो छोड़ने के बाद मैंने बहुत सारी यात्राएं कीं और मैंने ये जानने की कोशिश की कि लोग मुझे कितना प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने फैंस के लिए फिर से छोटे पर्दे पर काम करूंगा। जिंदगी की कुछ चीजों को सोचने के लिए स्पेस की जरूरत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीडिया पर कुछ खबरें ऐसी भी है कि कपिल और सुनिल एक बार फिर से साथ काम करने को तैयार है। आपको बता दें पिछले साल कपिल शर्मा और सुनिल ग्रोवर की बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, और जिसके बाद सुनिल से कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था। सुनील के शो छोड़ने के बाद कपिल को हर दिन डाउनफॉल झेलना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें