फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे के मौके पर रोमांस छोड़ छोले कुल्चे बेचते नजर आए सुनील ग्रोवर, वीडियो साझा करते हुए कही ये बात

Sun, 14 Feb 2021 10:22 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड और टीवी की रोमांटिक जोड़ियों पर वैलेंटाइन डे का क्रेज छाया हुआ है। इस खास दिन पर मनोरंजन जगत की जोड़ियों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाया। हालांकि अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने बेहद ही अलग अंदाज में इस खास दिन को मनाया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सुनील एक दम हटके अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram
दरअसल सुनील ग्रोवर ने वैलेंटाइन डे पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो सड़क पर ही छोले कुल्चे बेचते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में दिख रहा है कि सुनील छोले कुल्चे की प्लेट के दाम भी बताते नजर आ रहे हैं। फैंस को सुनील का वैलेंटाइन डे मनाने का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram
इस वीडियो को साझा करते हुए सुनील ने इसके साथ बेहद ही मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि 'वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को छोले कुल्चे जरूर खिलाओ'। बता दें कि बॉलीवुड और टीवी जगत के दूसरे सितारों ने इस दिन को अपने अपने अंदाज में बेहद खास तरीके से मनाया। वहीं फैंस को सुनील ग्रोवर का खाना परोसकर प्यार जताने वाला अंदाज भी काफी पसंद आया है।


 

4 of 5
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर को वेबसीरीज तांडव में उनके किरदार के लिए काफी तारीफ मिली है। इस वेबसीरीज में सुनील ग्रोवर बेहद ही अलग किरदार में नजर आए थे। अक्सर कॉमिक किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने इस सीरीज में एक गंभीर किरदार निभाया। इसके साथ ही उन्होंने ये साबित कर दिया की वो हर तरह के रोल निभाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तांडव फिल्म का पोस्टर - फोटो : Facebook
अपने किरदार पर बात करते हुए सुनील ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'मुझे अपनी कला को साबित करने के लिए बहुत कम ही किरदार मिल रहे थे। जो भी किरदार मुझे मिलता तो वो कॉमिक किरदार होते या मुझे सिर्फ गुत्थी के रूप में ही जाना जाता। इसके बाद अली अब्बास जफर ने मुझे इस तरह के गंभीर किरदार के लिए चुना। उन्हें मुझ पर पूरा भरोसा था कि मैं गुरपाल का किरदार बेहतर ढंग से निभा पाऊंगा। बता दें कि 'तांडव' वेबसीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, जीशान आयूब जैसे अहम कलाकार नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें