बिग बॉस 14 के घर में इस बार का वैलेंटाइन डे बेहद खास होने वाला है। राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार घर में नजर आएंगी। मेकर्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही आने वाले एपिसोड का प्रोमो वीडियो साझा किया है, जिसमें दिखाया गया है कि वैलेंटाइन डे के मौके पर राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार घर में एंट्री की और दोनों का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिशा रेड कलर की गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।