सुनील ग्रोवर ने जब से कपिल शर्मा का शो छोड़ा है तभी से वह मीडिया से गायब हैं। कपिल से हुए झगड़े से वह इतने दुखी थे कि उन्होंने शो की शूटिंग तक छोड़ दी थी। उनके फैंस ने उनसे शो में लौटने के कई सवाल किए। यहां तक कि एक्टर ऋषि कपूर और नवजोत सिंह सिद्धू तक ने सुनील से शो में लौटने की गुजारिश की थी लेकिन उन्होंने इसका भी जवाब नहीं दिया। अब सुनील ने इन सभी मामलों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
2 of 5
सोनू निगम के साथ सुनील ग्रोवर
सुनील ने स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कपिल से झगड़े से लेकर अपने प्लान तक के बारे में बात की। कपिल के साथ फ्लाइट में हुए झगड़े को सुनील ने एमरजेंसी लैंडिंग की तरह बताया। बतौर सुनील, 'सब अचानक से हुआ।' सुनील ने कहा कि उन्हें कई शो के ऑफर आ रहे हैं लेकिन उन्होंने अभी तक किसी भी शो के लिए हामी नहीं भरी है।
ये भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद कपिल के आए बुरे दिन, सामने आई ऐसी हकीकत
विज्ञापन
3 of 5
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा
सुनील ने कई एपिसोड्स से 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग नहीं की है। शो में लौटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है। कपिल के माफी मांगने पर भी सुनील ने कहा कि, 'हम काल्पनिक बातें क्यों कर रहे हैं।' सुनील ने इस बात का भी खुलासा किया कि शो छोड़ने के बाद से उन्होंने एक भी एपिसोड नहीं देखा है।
ये भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर के बढ़ गए भाव, इस बड़े स्टार का ठुकराया ऑफर
4 of 5
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
सुनील ने कहा, 'मैं काफी बिजी था। जब से मैं शो से बाहर हूं तब से मैंने एक भी एपिसोड नहीं देखा है। कुछ प्रोमो देखे हैं बस।' 'द कपिल शर्मा शो' ने हाल ही में 100 एपिसोड पूरे किए थे जिसका जश्न जोरों-शोरों से मना था। कपिल ने किसी का नाम लिए बिना शो का हिस्सा रहे सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने कहा था कि जो शो का हिस्सा नहीं हैं उनका भी शुक्रिया।
ये भी पढ़ें: डूबते करियर को बचाने के लिए कपिल शर्मा ने इस चैनल से लगाई गुहार
सुनील से जब ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैंने शो का 100वां एपिसोड नहीं देखा। मेरा नाम न लेने से वैसे भी कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं शो का अभिन्न हिस्सा था। मुझे शुक्रिया कहने की क्या जरूरत। मेरा भी तो शो था वो।' वहीं एक सवाल पर सुनील ने कहा कि वह शो जितना कपिल का है उतना उनका नहीं था और इसका अंदाजा उन्हें काफी बाद में हुआ।
ये भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर के लिए चैनल ने कपिल शर्मा पर फोड़ा एक और बम