फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद कपिल के आए बुरे दिन, सामने आई ऐसी हकीकत

Tue, 25 Apr 2017 02:29 PM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
1 of 5
कप‌िल
जब से सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा का शो छोड़कर गए हैं तब से उनकी मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कपिल शर्मा ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे पहले से भी ज्यादा उनकी फजीहत हो सकती है। दरअसल, कपिल ने किसी और का जोक चुराकर अपने शो में बोल दिया।
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद कपिल के आए बुरे दिन, सामने आई ऐसी हकीकत

2 of 5
कप‌िल
जी हां, आपको शायद यकीन ना हो लेकिन ये बात पूरी तरह से सच है। उन्होंने ये जोक अपने शो के 100वें एपीसोड में बोला है। जिस जाने-माने कॉमेडियन का जोक कपिल ने चुराया है उसका नाम अभिजीत गांगुली है। अभिजीत ने फेसबुक के जरिए कपिल और उनकी टीम पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया है।



ये भ्‍ाी पढ़ें- इस एक्टर ने प्रियंका के बारे में कह दी एेसी बातें, सुनकर आपको भी नहीं होगा भरोसा
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद कपिल के आए बुरे दिन, सामने आई ऐसी हकीकत

3 of 5
नए कॉमेडी शो के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा ने किया रोड शो - फोटो : amar ujala
कपिल के 100वें एपीसोड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कुछ सदस्य गेस्ट बनकर आई थीं। शो के दौरान मंच पर आए  कॉमेडियन कीकू शारदा ने एक चुटकुला सुनाया, जिसमें उन्होंने कहा, 'जितने भी फास्ट बॉलर्स होते हैं, उनका एक बड़ा भाई होता है, और वो इसलिए फास्ट होते हैं क्योंकि बड़े भाई से बैटिंग लेने के लिए उसे आउट करना मुश्किल होता है।'

ये भ्‍ाी प्‍ाढ़ें- इस पॉपुलर हीरो ने दिए एेसे सीन, पत्नी बोली- 'ये सब करने की क्या जरूरत थी'

सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद कपिल के आए बुरे दिन, सामने आई ऐसी हकीकत

4 of 5
मशहूर कॉमेडियन क​पिल शर्मा
इस जोक के बारे में बताते हुए अभिजीत ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, 'मेरे एक दोस्त ने मुझे मैसेज करके बताया कि मेरा एक जोक कपिल शर्मा के शो पर बोला गया है। इसके अलावा एक शख्स ने भी ट्वीट करके मुझे इस बारे में जानकारी दी। जब मैंने कपिल का शो ऑनलाइन देखा तो मुझे बहुत निराशा हुई।'

ये भ्‍ाी पढ़ें- फिल्में ही नहीं कमाई के लिए ये काम भी करते हैं बॉबी देओल
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद कपिल के आए बुरे दिन, सामने आई ऐसी हकीकत

5 of 5
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा
अभिजीत ने कपिल के 100वें एपीसोड का लिंक भी शेयर किया है। अब देखना ये है कि कपिल अभिजीत के इस आरोप का किस तरह से जवाब देते हैं। उनका जोक चुराने पर अभिजीत कपिल से काफी नाराज हैं। अभिजीत ने ये उम्मीद जताई कि कपिल या कोई और आगे से उनके जोक चुराने की हिम्मत नहीं करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें