फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा के शो में फिर नजर आ सकते हैं 'गुत्थी', दो साल पहले दोस्त ऐसे बने थे दुश्मन

Wed, 24 Apr 2019 01:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sunil Grover with kapil sharma - फोटो : social media
कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को देश की सबसे शानदार कॉमेडियन जोड़ी कह दिया जाए तो बड़ी बात नहीं होगी। उन दोनों ने स्टेज पर दर्शकों को खूब हंसाया और सुर्खियां भी बटोरीं हैं। लेकिन कुछ सालों से ये दोनों एक साथ नजर नहीं आते हैं। खबरों की मानें तो कपिल शर्मा और सुनील के बीच आपसी विवाद हुआ जिसके बाद सुनील ने कपिल के शो से खुद को अलग कर लिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
Sunil Grover with wife - फोटो : twitter
वहीं अब खबर है कि ये दोनों एक बार फिर से स्टेज पर दर्शकों को हंसाते हुए नजर आ सकते हैं। गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आने वाले हैं। इस बीच मीडिया में ऐसी खबरें है कि सलमान खान 'भारत' का प्रमोशन करने के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ जून के महीने में पहुंच सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Sunil Grover - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सलमान खान सुनील ग्रोवर को कपिल शर्मा के शो में लेकर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक न तो 'भारत' के मेकर्स और न की कपिल शर्मा की ओर से ऐसी खबरों की आधिकारिक घोषणा हुई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो 2017 के बाद पहली बार कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ स्टेज पर नजर आएंगे। खबरों की मानें तो कपिल शर्मा कई बार सुनील ग्रोवर के सामने अपने शो का हिस्सा बनने का प्रस्ताव रख चुके हैं। 

4 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को लेकर अरबाज खान के शो में बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि,' मैंने सभी चीजें भूलकर सुनील को अपने शो में लेने का विचार बनाया। इसके लिए मैंने वास्तव में उससे पूछा था। भले हमारे बीच गलतफहमी रही होंगी जबकि मैं चाहता था कि वह शो में आए। लेकिन फिर मैंने गुस्से में कहा दिया कि वह वास्तव में साथ नहीं आना चाहता है। मुझे सच में सुनील ग्रोवर बहुत पसंद हैं। ”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma - फोटो : file photo
आपको बता दें कि कपिल का जो सबसे बड़ा विवाद रहा वह उनके ही दोस्त सुनील ग्रोवर के साथ रहा है। यह बात सभी जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया से वापस आते वक्त कपिल ने सुनील ग्रोवर के साथ प्लेन में हाथापाई की थी। लड़ाई की वजह से सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, अली असगर सहित कई कलाकारों ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था। बाद में कपिल ने सुनील ग्रोवर से माफी भी मांगी लेकिन सुनील ने उनसे दूरी बनाए रखना ही उचित समझा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें