फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर ने चुनाव से पहले रखी ये बड़ी मांग, बोले- 'जो पार्टी इसे पूरा करेगी उसे ही दूंगा वोट!

Fri, 22 Mar 2019 10:01 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif sunil grover - फोटो : social media

कॉमेडी के सरताज सुनील ग्रोवर अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। सुनील के मुंह से निकला हर शब्द उनके दर्शकों को हंसाए बिना नहीं रहता है। कपिल शर्मा के शो में कभी गुत्थी तो कभी रिंकू भाभी के किरदार ने हंसाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। वहीं, डॉक्टर मशहूर गुलाटी बन उन्होंने अपनी कॉमेडी का लोहा मनवा लिया। अब सुनील की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है। दरअसल, सुनील ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने राजनेताओं से एक अनोखी मांग की है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sunil grover
सुनील की यह मांग होली से जुड़ी है। सुनील ने अपने ट्वीट में लिखा 'होली खत्म! यार होली एक साल में तीन दिन होनी चाहिए! जो भी पार्टी यह वादा पूरा करेगी, मेरा वोट उसी को।' बता दें कि बीती 21 मार्च को देशभर में होली बड़े ही धूम-धाम से मनाई गई। होली का रंग-बिरंगा त्योहार देश में हर बार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

विज्ञापन

3 of 5
Sunil Grover, Salman Khan

सुनील के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर मौजूद उनके फैन्स का दिल जीत लिया है। ऐसे में वे सुनील की मांग को सही ठहरा समर्थन कर रहे हैं। सुनील के इस ट्वीट पर 13 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। बात करें सुनील के वर्क फ्रंट की तो बता दें कि वह सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत में नजर आने वाले हैं। 

 

4 of 5
Sunil Grover
बता दें कि यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान-कटरीना और सुनील के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले वह सलमान खान के साथ फिल्म सुल्तान और टाइगर जिंदा है का निर्देशन कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunil Grover Will Not Quit The Show
इधर, कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा ने शादी के बाद अपनी पहली होली पत्नी गिन्नी चतरथ और शो के साथियों के साथ सेलिब्रेट की। कपिल ने होली की मुबारकबाद भी दी थी उन्होंने कहा था 'आप सभी को परिवार सहित होली की शुभकामनाएं। खाओ, पियो, ऐश करो।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें